रेलवे में नौकरी करनी है तो 4098 पदों पर होगी भर्ती

0
119


मीनेश चन्द्र मीना
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख

जयपुर। नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड ने बीटेक, इंजी. डिप्लोमा और बीएससी योग्यता वालों के लिए तकनीकी श्रेणी के कुल 4098 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।

आवेदन 14 अगस्त से शुरू

गौरतलब है कि रेलवे भर्ती बोर्ड के इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट पदों पर नियुक्तियां होगी। ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख 14 अगस्त आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 13 सितंबर है। विस्तृत नोटिफिकेशन 13 अगस्त को जारी किया जाएगा। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 500 रुपए, जबकि अन्य सभी वर्ग के लिए 250 रुपए रखा गया है। परीक्षा में शामिल होने के बाद नियमानुसार शुल्क का एक हिस्सा वापस किया जाएगा।

पदों का विवरण

रेलवे भर्ती बोर्ड के विज्ञप्ति के अनुसार जूनियर इंजीनियर पदों के लिए 3,749 और डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट पदों के लिए 314 तथा केमिकल एंड मेटालर्जिकल पदों के लिए असिस्टेंट 35 रिक्तियां घोषित की गई है।



सैलरी और आयु सीमा

आयुसीमा : न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। ओबीसी को 3 वर्ष तथा एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी।

वेतनमान : चयनित को 35,400 रु. का शुरुआती मूल वेतन मिलेगा।

शैक्षणिक योग्यता

JE एवं DMS पद : सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी या अन्य इंजी. शाखा में डिप्लोमा या डिग्री। CMA पद: फिजिक्स और कैमिस्ट्री विषय और 45% अंकों के साथ बी.एससी डिग्री चाहिए।



आधार कार्ड को लेकर रेलवे के खास निर्देश

आवेदन से पहले आधार के जरिए पहचान सत्यापित करें। आधार में दर्ज नाम और जन्मतिथि 10वीं (मैट्रिक) की मार्कशीट से पूरी तरह मेल खाने चाहिए। उम्मीदवार लेटेस्ट फोटो और बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट व आइरिस) अपडेट करा लें, ताकि आवेदन सत्यापन में देरी न हो।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन कुल चार चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा-1 होगी। यह क्वालिफाइंग टेस्ट है। द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा -2 है। इसके आधार पर मुख्य मेरिट लिस्ट बनेगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा। अंत में मेडिकल एग्जाम होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here