मीनेश चन्द्र मीना
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख
जयपुर। सरकारी नौकरी देने में भाजपा सरकार कांग्रेस सरकार से आगे निकल गई है। कांग्रेस ने पांच साल में 2,13,839 नियुक्तियां दी थीं जबकि भाजपा सरकार में नियुक्तियों का आंकड़ा 2,29,824 पहुंच गया है। 1,78,397 पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। 51427 पदों पर परीक्षाएं हो चुकी हैं और भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं।

गहलोत सरकार के 5 साल में 2.13 लाख नौकरी, ढाई साल में भजनलाल सरकार ने 2.29 लाख नियुक्ति दे दी
गौरतलब है कि भाजपा सरकार में नियुक्तियों का आंकड़ा कांग्रेस के आंकड़े से 15985 अधिक पहुंच जाएगा। मार्च 2027 तक 81023 पदों पर भर्ती परीक्षा होगी। इसके अलावा 70031 पदों पर भर्तियां पाइपलाइन में हैं। यह भर्तियां पूरी होने पर नियुक्तियों का आंकड़ा 3,80,878 पर पहुंच जाएगा। जयपुर में 20,734 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है, जो राज्य में सबसे अधिक है। इसके बाद सीकर, जोधपुर, अजमेर और उदयपुर का स्थान है। सरकार का मानना है कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं के कारण युवाओं का सरकारी नौकरियों के प्रति भरोसा और रुझान बढ़ा है।
10 जिले, जहां सबसे अधिक नियुक्तियां
जयपुर ≤≥ 20,734
सीकर ≤≥ 7,287
जोधपुर ≤≥ 6,960
अजमेर ≤≥ 6,729
उदयपुर ≤≥ 6,587
अलवर ≤≥ 6,488
झुंझुनूं ≤≥ 5,781
नागौर ≤≥ 5,707
दौसा ≤≥ 5,384
बांसवाड़ा ≤≥5,298
मार्च 2027 तक इन भर्ती परीक्षाओं का होगा आयोजन
आपकों बता दें, आगामी समय में होने वाली 81023 पदों की भर्तियों में सितंबर 2026 तक 9268 पदों पर कंप्यूटर अनुदेशक, सांख्यिकी अधिकारी, पीटीआई सहित कई भर्तियां, अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक 45325 पदों पर जेईएन, कनिष्ठ लेखाकार, जूनियर असिस्टेंट, चिकित्सा अधिकारी पैरामेडिकल व नर्सिंग, आरएएस सहित कई भर्तियां और जनवरी से मार्च 2027 तक 26430 पदों पर वीडीओ, कांस्टेबल सहित कई अन्य भर्तियों के लिए परीक्षाओं का आयोजन होगा।