मीनेश चन्द्र मीना
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख
अजमेर। शहर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र के कोटड़ा स्थित पिंक गार्डन के पास दुकान पर एक युवक वृद्ध महिला दुकानदार को ऑनलाइन पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखा कर सामान ले गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जांच कर रही है।

साढ़े तीन हजार रुपए से ज्यादा का सामान ले गया ठग
पुलिस सूत्रों के अनुसार दुकान संचालक बुजुर्ग पदम ने बताया कि बुधवार को वह किसी काम से बाजार गया था। दुकान पर उसकी पत्नी और बेटी थीं। एक युवक वहां आया। उसने साढ़े तीन हजार रुपए से ज्यादा का सामान खरीदा और यूपीआई से पेमेंट करने की बात कही। उसने मोबाइल में एक मैसेज दिखाया और कहा पेमेंट हो गया और वहां से सामान लेकर निकल गया, जबकि पेमेंट मिला ही नहीं। पीड़ित ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज में नजर आ रहा है कि आरोपी पहले बाइक से आगे गया। फिर वापस आया और सामान लेकर फरार हो गया।
जानकार होने का कराया एहसास
ठग इतना चालाक था कि बुजुर्ग महिला के आया और पूछा कि अंकल कहा हैं वह सामान की एक लिस्ट उन्हें देकर गया था। वह सामान दे दीजिए। जब उससे कहा कि उन्होंने ऐसी कोई लिस्ट नहीं दी, तब उसने जल्दी जल्दी सामान की लिस्ट बनाई और दुकान से खुद भी सामान निकालने की कोशिश की। इसके बाद उसने पेमेंट का मैसेज दिखा और वहां से निकल गया। बुजुर्ग महिला ने समझा कि लिस्ट पहले दे गया तो कोई जानकारी हो सकता है।
