पूर्व विधायक के दामाद का तांडव : किया गरीब की जमीन पर कब्जा

0
96
Oplus_131072


रवि प्रकाश जूनवाल
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख

अलवर। उद्योग नगर थाना क्षेत्र के सैयद खेड़ली गांव में एक गरीब आदमी खेत पर जबरन कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। पूर्व विधायक का दामाद एक खेत की तारबंदी के लिए 300 लोगों को लेकर पहुंच गया। पीड़ित परिवार रात को एसपी से मिलने पहुंचे तब जाकर विधायक के दामाद की पोल खुली।



पूरी दमखम के साथ पहुंचा विधायक का दामाद

अलवर पुलिस अधीक्षक से मिलकर पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक जयराम जाटव का दामाद बेलाका सरपंच अशोक जाटव तारबंदी के लिए पहुंच गए। आरोपी पक्ष ने न केवल दबाव बनाया बल्कि कथित रूप से हथियार भी लहराए। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस मूकदर्शक बनी रही और पीड़ितों की पिटाई का तमाशा देखती रही।

रात होने पर पीड़ित से नहीं मिले एसपी

पीड़ित अपने परिवार के साथ मंगलवार रात साढ़े सात बजे मिनी सचिवालय स्थित एसपी ऑफिस पहुंचा, लेकिन रात होने के कारण एसपी नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने कुछ पुलिस कर्मियों को अपनी शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

अलॉटमेंट जमीन पर जबरन कब्जा

पीड़ित रिंकू ने बताया कि बेलाका का सरपंच अशोक जाटव उनकी साढ़े छ बीघा जमीन पर तारबंदी कर कब्जा करना चाहता है, जबकि उसकी केवल डेढ़ बीघा जमीन निकल रही है। उन्होंने कहा कि यह जमीन 1975 में अलॉट हुई थी। रिंकू ने बताया कि मंगलवार दोपहर को अशोक जाटव अपने साथ लगभग 300 लोगों को लेकर जमीन पर तारबंदी करने पहुंचा। उनके साथ आए लोग हाथों में लाठी-डंडे और हथियार लिए हुए थे। जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ हाथापाई हुई, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

जयपुर और अलवर कंट्रोल रूम से संपर्क करने पर भी पुलिस ने नहीं लिया एक्शन

पीड़ित लोगों ने बताया कि इस घटना की जानकारी उद्योग नगर थाना पुलिस को दी गई, लेकिन वे समय पर मौके पर नहीं पहुंचे। इसके बाद जयपुर और अलवर कंट्रोल रूम से संपर्क किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उचित कार्रवाई नहीं की। इस पर परेशान पीड़ित एसपी ऑफिस पहुंचे ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। जबकि उद्योग नगर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और जो भी उचित कार्रवाई होगी, उसे किया जाएगा। धनबल भुजबल और सत्ता बल के आगे पीड़ित पक्ष का पलड़ा कमजोर नजर आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here