मीनेश चन्द्र मीना
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख

जयपुर के गोविंददेवजी के दर्शन के लिए हुजूम उमड़ा
नववर्ष के पहले दिन जयपुर के आराध्य देव श्री गोविंद देव जी मंदिर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा है। सुबह से ही मंदिर परिसर जय श्री राधे के जयघोष से गूंज रहा है। नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन से करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धाल कतारबद्ध होकर मंदिर पहुंचे हैं। और श्रद्धालुओं ने मंगल आरती में भाग लिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शन व्यवस को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और स्वयंसेवकों ने भीड़ नियंत्रण में सहयोग किया।

खाटूश्यामजी मंदिर : तोरण द्वार पर हुई आतिशबाजी
सीकर में खाटूश्यामजी मंदिर में भक्तों की भीड़ लगातार उमड़ रही है। देर रात से ही भक्तों का खाटू पहुंचने का सिलसिला जारी है। नए साल के मौके पर रोक के बावजूद खाटू में तोरण द्वार पर आतिशबाजी हुई। दर्शनों की सभी 14 लाइन लगातार फुल चल रही है।
सीकर एसपी प्रवीण नायक खाटू में रातभर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करते रहे। खाटू में भीड़ को देखते हुए 3 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
साल के आखिरी दिन बुधवार को खाटूश्याम मंदिर में लोगों को करीब आधे घंटे में ही दर्शन हुए। मंदिर में मशीनों के जरिए दर्शनों की लाइन के पास स्नोफॉल करवाया जा रहा है।
खाटूश्यामजी मंदिर में 2 जनवरी तक रींगस मार्ग नो व्हीकल जोन

न्यू ईयर पर खाटूश्यामजी में लाखों संख्या में भक्त पहुंचेंगे। ऐसे में बुधवार सुबह 10 बजे से 2 जनवरी सुबह 10 बजे तक रींगस से खाटू तक का 17 किलोमीटर लंबा पैदल मार्ग पूरी तरह नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। रींगस एसडीएम बृजेश कुमार ने कहा- पैदल आने वाले भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया।
गोविंद देव जी मंदिर में बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पहुंचे
नववर्ष के पहले दिन 1 जनवरी को जयपुर के आराध्य श्री गोविंद देव जी मंदिर में बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पहुंच रहे हैं। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है, ताकि दर्शनार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो और यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।
गोविंद देव जी मंदिर और जलेब चौक के आसपास पार्किंग सीमित होने के कारण आमजन से अपील की गई है कि वे वाहन भूमिगत पार्किंग रामनिवास बाग में पार्क कर सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।
मोतीडूंगरी गणेश जी को लड्डुओं का लगेगा भोग
नए साल पर जयपुर के प्रसिद्ध मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक आयोजन किया गया है। नववर्ष के मौके पर गणेशजी सोने का मुकुट धारण करेंगे और भक्तों को विशेष श्रृंगार के साथ दर्शन होंगे।
मोतीडूंगरी गणेश मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने बताया मंदिर में 56 तरह के लड्डुओं का विशेष भोग लगाया जाएगा। पहली बार 56 भोग की जगह 56 तरह के लड्डुओं का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा।
चूरू के सालासर बालाजी धाम में सजावट, हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

चूरू जिले के विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ सालासर बालाजी धाम में नववर्ष के मौके पर सजावट की गई है। इस दौरान मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी ने बताया- मंदिर में विशेष रूप से लाइट और फूलों की सजावट की गई है। संगरूर के कारीगरों ने मंदिर परिसर में लाइटिंग का काम किया है, जबकि अजमेर से आए कारीगरों ने पूरे परिसर को फूलों से सजाया है।
मेहंदीपुर बालाजी में दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़े
नए साल के पहले दिन दर्शन करने के लिए दौसा के मेहंदीपुर बालाजी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। संध्या आरती में भी बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।
मंदिर के महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के निर्देशन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक बंदोबस्त किए गए हैं। मंदिर परिसर को रोशनी से सजाया गया है।
सांवलियाजी में बुधवार को किए साढ़े 3 लाख भक्तों ने दर्शन
श्री सांवलियाजी में 2 जनवरी तक दर्शन के लिए भक्तों को एंट्री मीरा-सर्किल स्थित गेट से होगी। जिग-जैग 4 लाइन से होते हुए दर्शनार्थियों को सिंहद्वार से प्रवेश करवाया जा रहा है। यशोदा विहार चौक वाले द्वार से दर्शनार्थियों की एग्जिट निर्धारित की गई है। श्रद्धालुओं के आने-जाने और ट्रैफिक के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम ने बताया कि मंदिर में बुधवार को 3 से साढ़े 3 लाख भक्तों ने दर्शन किए हैं। पिछले साल 1 जनवरी को ज्यादा भीड़ आई थी
