रिश्वत की भूख ने नए साल के आनंद किया किरकिरा

0
126
Oplus_131072


मीनेश चन्द्र मीना
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख

सवाई माधोपुर। पूरी दुनिया नई साल का जश्न मना रही थी तो दूसरी ओर  नए साल 2026 के पहले ही दिन भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सवाई माधोपुर ने जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में यूडीसी सूर्य प्रकाश नामा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


सब्सिडी जारी करने के बदले मांग रहा था रुपए

गौर तलब है कि आरोपी ने सरकारी सब्सिडी जारी करने की एवज में 25 हजार रुपए की मांग की थी। एसीबी सवाई माधोपुर के एएसपी ज्ञान सिंह चौधरी ने बताया कि आरोपी यूडीसी ने अंबेडकर प्रोत्साहन योजना के तहत उपभोक्ता के खाते में डाली जाने वाली सब्सिडी राशि जारी करने के बदले रिश्वत मांगी थी। परेशान उपभोक्ता ने इसकी शिकायत एसीबी कार्यालय में दर्ज कराई।



शिकायत सही मिलने पर बिछाया गया ट्रैप

शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद ट्रैप की योजना बनाई गई। तय रणनीति के तहत उपभोक्ता को आरोपी के पास भेजा गया। एसीबी ने नये साल के पहले दिन जिला उद्योग केन्द्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है।



आरोपी को कार्यालय में रिश्वत लेते ही दबोचा

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के चक्रव्यूह के अनुसार जैसे ही उपभोक्ता ने जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में आरोपी यूडीसी को 25 हजार रुपए की रिश्वत दी, एसीबी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। एसीबी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही जिला उद्योग केंद्र कार्यालय से जुड़े अन्य सरकारी रिकॉर्ड और दस्तावेजों की भी गहन जांच की जा रही है। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। ट्रैप होने की सूचना आगे की तरह फैल गई। नए साल की छुट्टी होते हुए भी सभी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया कि कहीं पूछताछ में हमारा नाम नहीं आ जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here