मीनेश चन्द्र मीना
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख
जयपुर। राजस्थान सरकार 15 वर्ष पुरानी कारों पर स्क्रैप पॉलिसी लागू करके गरीब परिवारों के साथ अन्याय कर रही है। यह कहना है राजस्थान सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का, जो पुरजोर तरीके स्क्रैप पॉलिसी विरोध कर रहे हैं।

बड़ी- बड़ी कार कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए लागू कर रही है पॉलिसी
पूर्व परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि भजनलाल सरकार गरीब मध्यमवर्गीय परिवार के बच्चों की आंखों में उनकी 15 साल पुरानी कार को देखकर भी चमक आ जाती लेकिन बीजेपी वालो से बच्चों की आंख की चमक नहीं देखी जाती। बीजेपी सरकार अपनी जेब भरने के लिए और बड़ी- बड़ी कार कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए गरीबों की गर्दन पर वार कर रही है।
काला कानून वापस लेना पड़ेगा वरना हम सड़कों पर आएंगे
पूर्व परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि सरकार को अपना यह काला कानून वापस लेना पड़ेगा वरना हम गरीब परिवारों के लिए सड़कों पर आएंगे, लेकिन आपकी तानाशाही नहीं चलने देंगे। पहले भी सरकार स्मार्ट मीटर लगाने की पॉलिसी लाई थी लेकिन आम जनता और कांग्रेस के भारी विरोध के चलते पॉलिसी को ऑफिस लेना पड़ा था, ठीक ऐसा ही अब हो जाएगा।


बयान भारी ट्रोल हो रहा है सोशल मीडिया पर
प्रताप सिंह खाचरियावास के बयान आने के बाद सोशल मीडिया पर सरकार की बेजा किरकरी हो रही है। क्योंकि एक गरीब आदमी 20-25 हजार रुपए में सेकंड हैंड कार लाकर अपने बच्चों का सपना पूरा कर देता है, तो ऐसे में ऐसी पॉलिसी का विरोध होना लाजमी है।
