हर्षोल्लास के साथ मनाई भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती

0
24


मीनेश चंद्र मीना
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे, प्रधान कार्यालय जयपुर में आज दिनांक 15.04.2026 को भारत रत्न, संविधान शिल्पी, समाज सुधारक एवं न्याय के प्रबल पक्षधर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार दिनांक 14.04.2026 को कार्यालय में अवकाश होने के कारण दिनांक 15.04.2026 को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयन्ती समारोह आयोजित किया गया।


समतामूलक, न्यायपूर्ण और समावेशी समाज की स्थापना की थी बाबा साहेब ने


समारोह में उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक श्री अमिताभ ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। महाप्रबन्धक श्री अमिताभ ने अपने उद्बोधन में रेलवे कर्मचारियों एवं अधिकारियों से डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के आदर्शो को अपने जीवन में अपनाकर समाज एवं राष्ट्र के उत्थान में योगदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। हमें उनके विचारों को आत्मसात करते हुए समतामूलक, न्यायपूर्ण और समावेशी समाज की स्थापना हेतु निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहब के अदम्य साहस, प्रखर बुद्धिमत्ता और दूरदर्शी सोच से प्रेरणा लेकर हमें भारतीय रेल की गरिमा और सेवा की गुणवत्ता को और ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

जीवन मूल्यों को अपनाना चाहिए – भरतलाल मीना

कार्यक्रम में उत्तर पश्चिम रेलवे के कर्मचारी संगठनों और एसोशिएसन के पदाधिकारियों में श्री बी. एल. बैरवा, श्री टी. आर. मीना श्री प्रेमनारायण और श्री भरतलाल मीना ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के जीवनमूल्यों पर प्रकाश डाल कर अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम के दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जीवनी पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सफल रहे प्रतिभागियों को भी महाप्रबन्धक महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया ।

अवसर पर उपस्थित रहे

इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक, श्री अशोक माहेश्वरी सहित सभी विभागाध्यक्ष, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधिगण, अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here