लाश नायब तहसीलदार की लटक रही थी पेड़ में : लोगों में फैली सनसनी

0
351
Oplus_131072

मीनेष चन्द्र मीना
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख
करौली। सुबह-सुबह घूमने वाले लोगों को करौली कलेक्ट्रेट के सामने सिटी पार्क में शनिवार सुबह नायब तहसीलदार का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। इस हादसे को देखकर हर कोई अंचभित हो गये। लाश को देखने वाले लोगों ने पुलिस को इत्तिला दी और तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची।

नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह के शव को पेड़ से उतारते हुए पुलिसकर्मी
लोगों में पहली दहशत, मौके पर भीड़ हुई इकट्ठी


5 दिन पहले हुआ था ट्रांसफर :-
गौर तलब है कि डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि मृतक की शिनाख्त जेब में मिले आधार कार्ड से हुई। कलेक्ट्रेट के सामने सिटी पार्क में शव फंदे से पेड़ के लटका हुआ होने की सूचना मिली थी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान राजेंद्र सिंह (40) निवासी बाई गांव, भरतपुर के रूप में हुई। वह करौली में नायब तहसीलदार पद पर नियुक्त था। पांच दिन पहले ही उसका धौलपुर से करौली ट्रांसफर हुआ था। पुलिस ने राजेंद्र सिंह के परिजनों को सूचना दे दी है।

करौली डीएसपी अनुज शर्मा


अफसर की हत्या हुई है या उन्होंने सुसाइड किया :-
पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि करौली कलेक्ट्रेट के सामने सिटी पार्क में शनिवार सुबह नायब तहसीलदार का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सुबह पार्क में घूमने आए लोगों को शव दिखा, इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। नायब तहसीलदार का 5 दिन पहले ही धौलपुर से करौली ट्रांसफर हुआ था। यह साफ नहीं है कि अफसर की हत्या हुई है या उन्होंने सुसाइड किया है। कलेक्ट्रेट के सामने सिटी पार्क में शव लटका हुआ मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई।

घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए पुलिस अधिकारी


प्रथम दृष्टया पुलिस ने माना सुसाइड :-
नायब तहसीलदार राजेंद्र की हत्या कर शव लटकाया गया है या उन्होंने सुसाइड किया है, इस सवाल का जवाब अभी किसी के पास नहीं है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सुसाइड का मामला मान रही है।