मीनेष चन्द्र मीना
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख
बांसवाड़ा। नए साल के शुभ अवसर पर पुलिस थाना बांसवाड़ा में तैनात अनुसूचित जनजाति की महिला कांस्टेबल ने एक औरत की जान बचाकर पूरे देश की नायक बन गई। महिला सिपाही को पूरा देश धन्यवाद देकर उसका मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ साहस और वीरता की चर्चा कर रहा है।

जान जोखिम में डालकर बचाई औरत की जान
गौरतलब है कि खुदकुशी करने के लिए नहर में कूदी महिला को लेडी कांस्टेबल गंगा डामोर ने अपनी जान को खतरे में डालकर बचा लिया। कांस्टेबल गंगा डामोर तेज पानी के बहाव में कूद गई और महिला को कस कर पकड़ लिया। पानी के तेज वेग में करीब 200 मीटर तक दोनों बह गए लेकिन गंगा ने महिला को पकड़े रखा। मानसिक रोगी महिला ने उल्टा पानी में लेडी कांस्टेबल से उलझ गई। इससे लेकिन कांस्टेबल ने न सिर्फ खुद को बचाया बल्कि जैसे-तैसे महिला को काबू में कर किनारे ले आई। हालाकि कांस्टेबल को महिला से संघर्ष कर थकते देख कांस्टेबल दीपक ने भी छलांग लगा दी और दोनों को बाहर निकलने में मदद की।


महिला को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
घटना बांसवाड़ा से सटे बारी सियातलाई गांव में बुधवार सुबह 11 बजे की है। कोतवाल बुधाराम बिश्नोई ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि एक महिला नहर में कूदकर खुदकुशी करने पर आमदा है। ऐसे में, थाने से जाब्ता भेजा था। इसमें कालिका टीम की महिला कांस्टेबल गंगा डामोर और थाने से कांस्टेबल दीपक लबाना शामिल थे। दोनों ही मौके पर पहुंचे और महिला की जान बचा ली। महिला ने अपने बारे में कुछ भी नहीं बताया है और नहीं आसपास के लोगों ने उसे पहचाना है। फिलहाल महिला को जिला एमजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
