मीनेश चन्द्र मीना
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख
अलवर। एक तरफ लोग नई साल 2026 का जश्न मनाने के लिए लोग इधर-उधर भाग दौड़ कर रहे थे तो दूसरी तरफ पुलिस नए साल पर चालान काटने का नया तरीका आजमा रही थी, जो काफी हद तक सफल रहा।
अलवर पुलिस का अनोखा तरीका

अलवर में नए साल पर पुलिस ने यातयात के नियम तोड़ने वालों को पहले माला पहनाई फिर उसको प्यार से चॉकलेट खिलाई उसके बाद ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर भारी भरकम चालान ठोका। और भविष्य में ट्रैफिक नियमों की पालना की करने की हिदायत दी गई। जी हां यह बात पूरे सौलह आने सही है। अलवर शहर के भगत सिंह सर्किल पर नए साल के मौके पर पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को समझाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। बिना हेलमेट वाहन चला रहे और ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले बाइक चालकों को रोककर पुलिस ने न तो सख्ती दिखाई और न ही डांट फटकार लगाई, बल्कि उन्हें माला पहनाकर चॉकलेट दी और नए साल की बधाई दी।
अभियान की शुरुआत की थी एडिशनल एसपी गोपीनाथ शरण
आपको बता दे, इस अभियान के दौरान खुद एडिशनल एसपी गोपीनाथ शरण कांबले ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों से हाथ मिलाया, माला पहनाई और चॉकलेट देकर यह संदेश दिया कि वे ट्रैफिक नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई का वीडियो भी बनवाया। इस मौके पर बाइक पर सवार युवक-युवती को रोका गया, जिनके हाथ में हेलमेट था, लेकिन सिर पर नहीं पहना हुआ था। पुलिस ने उनसे पूछा कि हेलमेट सिर पर क्यों नहीं लगाया गया। इसके बाद उन्हें भी माला पहनाकर नए साल की शुभकामनाएं दी गई। उसके बाद चॉकलेट खिलाई और उनके हाथ में चालान थमाया।

लगातार अभियान चलाने के बाद भी ट्रैफिक नियमों की नहीं हो रही थी पालना
ट्रैफिक नियमों की बड़ी तादाद में अवहेलना होने पर एडिशनल एसपी गोपीनाथ शरण कांबले ने बताया कि पिछले कई दिनों से पुलिस लगातार अभियान चलाकर बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों, मॉडिफाइड वाहनों और तेज आवाज वाले साइलैंसर लगी बुलेट बाइकों पर कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए साल के मौके पर लोगों को समझाने के लिए यह नया तरीका अपनाया गया है, ताकि लोग खुद शर्म महसूस कर नियमों की पालना करने लगे।
सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों के कारण पुलिस आमजन को कर रही जागरूक
एडिशनल एसपी गोपीनाथ शरण कांबले ने कहा कि नए साल के मौके पर लोगों को समझाने के लिए यह नया तरीका अपनाया गया है, ताकि लोग खुद शर्म महसूस कर नियमों की पालना करने लगे। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है, इसी को देखते हुए पुलिस नए-नए तरीकों से जागरूक करने का प्रयास कर रही है। इस दौरान नियम तोड़ने वालों को चॉकलेट और माला पहनाने के साथ-साथ नियमानुसार चालान भी काटे गए। काबिले गौर है कि इस प्रकार के तरीके से जनता में ट्रैफिक नियमों की पालना कराने में पुलिस अच्छा खासा रोल अदा कर रही है, जहां एक तरफ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों का पहला स्वागत किया जाता है, फिर उनका चालान काटा जाता है। जो भी एक अच्छी शुरुआत है।
