हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख,
अलवर
राजस्थान लोक सेवा आयोग का RAS Result 2023 आने के बाद एक से बढ़कर एक खबर सामने आ रही है। आज एक ऐसी खबर सामने आई है कि जिसे जानकर हर बाप अपनी बेटी को आगे बढ़ाने में कतई संकोच नहीं करेगा। जी हां, यह बात पूरे सौलह-आने सही है।

पापा, मैं RAS बन गई, बेटी बात फोन पर सुनते ही आंखों में आये खुशी के आंसू —
राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के गांव नांगल खोडिया की रहने वाली प्रीति यादव ने अपने पिता इंद्राज यादव को नीमराना की एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नाईट ड्यूटी करते समय फोन कर बताया –’पापा, मैं RAS बन गई…’ इतनी बात सुनते ही पापा की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।
पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से किया ऊंचा —
अपनी मेहनत और हौसले से वो कर दिखाया, जो लाखों युवा सपना देखते हैं। RAS परीक्षा-2023 में उन्होंने 218वीं रैंक हासिल की और पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। इस खबर की प्रेरणा से हर बाप अपनी बेटी को आगे बढ़ाने कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

