रंगों का महायुद्ध शुरू होगा जयपुर में : 2 मई को रंगीन दीवारें मचायेगी तहलका

0
13
Oplus_131072

मीनेष चन्द्र मीना
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर एक बार फिर कुछ अलग और खास करने जा रही है। नगर निगम जयपुर ने 2 मई को “रंग दे गुलाबी” अभियान की शुरुआत करने का ऐलान किया है, जिसके तहत एक ही दिन में शहर की 500 दीवारों को रंगने का लक्ष्य रखा गया है। यह प्रयास अपने आप में अनोखा है और शहर की सुंदरता को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।



500 दीवारों पर चलेगा ब्रश, ‘रंग दे गुलाबी’ अभियान में शहर बनेगा कलाकार

गौरतलब है कि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया यह अभियान न केवल सफाई बल्कि शहर को आकर्षक और जीवंत बनाने पर भी केंद्रित है। नगर निगम आयुक्त ने इसे जयपुर के लिए ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि “सफाई सेवा मैराथन” के बाद यह अगला बड़ा कदम है, जो शहर की तस्वीर बदल सकता है। इस अभियान की खास बात यह है कि यह सिर्फ गुलाबी रंग तक सीमित नहीं रहेगा। जयपुर की दीवारों पर विभिन्न रंगों और कलात्मक डिजाइनों का उपयोग किया जाएगा, जिससे हर क्षेत्र की अलग पहचान उभरकर सामने आएगी और शहर की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक अंदाज मिलेगा।



आप भी हो सकते हैं इस अभियान में शामिल

नगर निगम जयपुर ने लोगों से आह्वान किया कि इस पहल में स्कूल, कॉलेज, एनजीओ, कॉर्पोरेट समूह और आम नागरिक सभी भाग ले सकते हैं। जो लोग पेंटिंग में योगदान देना चाहते हैं, वे 7470651609 और 7878252518 पर संपर्क कर सकते हैं। नगर निगम द्वारा चिन्हित 500 दीवारों की जानकारी पेंटिंग से पहले और बाद में साझा की जाएगी, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।
नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और जयपुर को स्वच्छ, सुंदर और रंगीन बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।
अब देखना होगा कि इस महाअभियान मे लोगों की भागीदारी कितनी रहेगी। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, बहरहाल जयपुर नगर निगम का यह प्रयास काफी सराहनीय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here