मिलेगी सुविधा :: मोबाइल में 94610-62705 नंबर सेव करके Hi लिखकर भेजें

0
30


मीनेश चन्द्र मीना
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख

जयपुर। अब आपके लिए ई-मित्र की सेवाएं 51 से बढ़कर 72 हो गई है। जी हां यह बात पूरी सोलह आने सही है। बिजली बिल डाउनलोड करने, बिजली की शिकायत दर्ज कराने या नगर निगम के प्रमाण-पत्र के लिए कार्यालय या ई-मित्र केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। सरकार ने ई-मित्र वॉट्सएप प्लेटफॉर्म पर बिजली और स्वायत्त शासन विभाग की 21 नई सेवाएं जोड़ दी हैं। साथ ही वॉट्सएप पर उपलब्ध सरकारी सेवाओं की संख्या 51 से बढ़कर 72 हो गई है।



विद्युत वितरण निगम की 4 सेवाओं में बिजली संबंधी शिकायत

गौरतलब हैं कि जयपुर विद्युत वितरण निगम की 4 सेवाओं में बिजली संबंधी शिकायत दर्ज करना, बिल डाउनलोड करना, शिकायत की स्थिति देखना और कनेक्शन का K नंबर खोजना शामिल है। नगर निकायों से जुड़ी फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, सीवर कनेक्शन, यूडी टैक्स, म्यूटेशन, साइनेज लाइसेंस, वन टाइम लीज डीड और स्ट्रीट वेंडर लाइसेंस के आवेदन की स्थिति भी वॉट्सएप पर देखी जा सकेगी।

संबंधित प्रमाण-पत्र भी डाउनलोड किए जा सकेंगे

आपकों बता दें, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1 जुलाई को नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन ई-गवर्नेस में ई-मित्र वॉट्सएप सेवा शुरू की थी। अब तक नागरिक इस प्लेटफॉर्म का 1.40 लाख से अधिक बार उपयोग कर चुके हैं। अब आप मोबाइल में 94610-62705 नंबर सेव करें। इस पर Hi लिखकर भेजें। सेवा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। भाषा चुनने के बाद सेवाओं की सूची खुलेगी। संबंधित विकल्प चुनकर मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here