हैलो सरकार न्यूज ब्यूरो
सांगानेर। जयपुर जिले के सांगानेर तहसील में आसरा फाउंडेशन जयपुर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर जिला के संयुक्त तत्वावधान में, Royal International Sr. Sec. School, एयरपोर्ट कॉलोनी सांगानेर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के माध्यम से कक्षा 3 से 6 तक की छात्राओं किया प्रशिक्षित >>>

आसरा फाउंडेशन की संचालिका श्रीमती मंगला शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शिविर का संचालन आसरा फाउंडेशन की सोशल वर्कर सोनू एवं वालंटियर पूनम द्वारा किया गया। शिविर का मुख्य विषय सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श के बारे में विस्तृत रूप से छात्र-छात्राओं को समझाया गया। शिविर के माध्यम से कक्षा 3 से 6 तक की छात्राओं को यह समझाया गया कि किस प्रकार के स्पर्श सुरक्षित होते हैं और किन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बच्चियों को यह भी बताया गया कि अगर कभी उन्हें कोई गलत अनुभव हो, तो वे बिना डरे किसी जिम्मेदर व्यक्ति व्यक्ति से तुरंत साझा करें।

70 छात्र- छात्राएं एवं 5 शिक्षक रहे उपस्थित >>>
सत्र में फ्लैश कार्ड्स, संवाद और गतिविधियों के ज़रिए बच्चियों को यौन शोषण (POCSO एक्ट), बाल विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी और इंटरनेट सुरक्षा जैसे गंभीर व संवेदनशील विषयों पर जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य सुमन चौधरी, एवं शिक्षकगण निशा, प्रतिका, वंदना, सुमनलता, एवं मंजुलता ने भी सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम में कुल 70 छात्र- छात्राएं एवं 5 शिक्षक उपस्थित रहे।

भूरि-भूरि प्रशंसा की विद्यालय परिवार ने >>>
शिविर का वातावरण सौहार्दपूर्ण रहने के कारण बच्चों ने शिविर से जुड़ी अपनी जिज्ञासाएं खुलकर साझा कीं, जिनके उत्तर सोशल वर्कर सोनू द्वारा सहज व सरल भाषा में भावनात्मक रूप से समझाया, जिससे बच्चे आसानी से समझ गए। विद्यालय परिवार की ओर से इस जागरूकता अभियान हेतु आसरा फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया गया एवं भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन की इच्छा जताई गई।
