सिम्स पोर्टल पर अपडेट करनी होगी सेनेटरी नैपकिन की मांग अन्यथा होगी कार्रवाई

0
159

हैलो सरकार न्यूज एजेंसी

जयपुर। राजस्थान प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर शिक्षा विभाग ने आगामी वित्तीय वर्ष की तैयारी शुरू कर दी है।



सेनेटरी नैपकिन वितरण के लिए सभी जिलों से मांग >>>

गौरतलब है कि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने राज्य की महत्वाकांक्षी उड़ान योजना के तहत सेनेटरी नैपकिन वितरण के लिए सभी जिलों से मांग अर्थात डिमांड मांगी जा रही है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चरण (अप्रैल, मई और जून) का डेटा राज सिम्स पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य किया गया है।

सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी >>>

आपको बता दें, परिषद की राज्य परियोजना निदेशक अनुपमा जोरवाल ने सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर स्कूलवार मांग सूचना जल्द से जल्द पोर्टल पर इन्द्राज करने को कहा है। वर्तमान में जनवरी से मार्च 2026 तक की आपूर्ति आरएसएससीएल की ओर से की जा रही है। इसे देखते हुए अगले सत्र की योजना पहले ही तैयार की जा रही है। ब्लॉक स्तर पर सीबीइओ की ओर से डेटा का सत्यापन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here