मौसम का मिजाज : बूंदी में एक इंच से ज्यादा बरसात

0
10

मीनेश चंद्र मीना
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख

जयपुर। आज 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया। बूंदी में एक इंच से ज्यादा बरसात हुई तो वहां का पारा 40 के ऊपर रहा, जबकि प्रदेश का अलवर सबसे गर्म रहा।
अजमेर संभाग के इलाकों में प्री-मानसून की बारिश राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। आज भी 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। शुक्रवार को कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के इलाकों में प्री-मानसून की बारिश हुई। बूंदी, राजसमंद, अजमेर और कोटा समेत कई जिलों में 1 इंच तक पानी बरसा। प्री-मानसून बारिश का यह दौर 23 जून तक रह सकता है।पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में दोपहर तक मौसम साफ रहा। इसके बाद कई जिलों में हल्की बरसात हुई। शुक्रवार को अलवर सबसे गर्म रहा।


गर्मी-बारिश के बड़े अपडेट्स —

राजस्थान बूंदी जिले में सबसे ज्यादा बरसात हुई । पिछले 24 घंटे में बूंदी के रायथल में 33MM, हिंडौली में 18, बूंदी शहर में 15, राजसमंद के कुंभलगढ़ में 12, सरदारगढ़ में 25, रेलमगरा में 16, अजमेर के सावर में 18MM बरसात दर्ज हुई। इनके अलावा बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, चितौड़गढ़, उदयपुर जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, बूंदाबांदी हुई।
सबसे ज्यादा गर्मी अलवर में —

अलवर में 40 डिग्री से ऊपर तापमान: शुक्रवार को सबसे ज्यादा गर्मी अलवर में रही, यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अलवर, दौसा, भरतपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, गंगानगर, नागौर समेत कई जिलों में दिनभर मौसम साफ रहा और उमस रही।

राजस्थान के बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम —राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहा। दिन में हल्के बादल छाए रहे और उमस रही। हालांकि, तापमान में गुरुवार के मुकाबले 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here