हैलो सरकार न्यूज़
जयपुर शहर की पुलिस ने जाली नोट तस्करी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास पुलिस की तलाशी में 5600 रुपए की फेंक करेन्सी पाई गई।
गुरु के कहने पर करता था जाली नोटों की सप्लाई ???
पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश अपने गुरु के कहने पर बाजार में जाली नोट की सप्लाई करने आया था। विद्याधर नगर थाना पुलिस को तलाशी में 5600 रुपए की फेंक करेंसी मिली है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।

डीसीपी (नॉर्थ) करन शर्मा ने बताया कि जाली करेंसी की तस्करी में आरोपी विशाल रावत (23) को गिरफ्तार किया है। शनिवार रात करीब 9:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि विद्याधर नगर के मार्केट में जाली नोट की सप्लाई की फिराक में एक युवक घूम रहा है। तभी मुखबिर ने पुलिस को सूचनादी। पुलिस ने सूचना को डबल कर हुलिए के आधार पर विद्याधर नगर कब्रिस्तान के पास संदिग्ध को धर-दबोचा।
तलाशी में मिले 5600 रुपए के जाली नोट —
पुलिस की तलाशी में बदमाश के पास जाली नोट मिले। जिस पर आरोपी विशाल रावत को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी में मिले 5600 रुपए के जाली नोट को भी जब्त किया गया।

मूलत बिहार का रहने वाला है आरोपी —
विद्याधर नगर के थानाधिकारी नरेन्द्र खींचड़ ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर विशाल रावत (23) मूलत बिहार का रहने वाला है। वह वर्तमान में दिल्ली रहता है। उसके पास 100-200 रुपए के 5600 के जाली नोट मिले हैं। पूछताछ में सामने आया है कि जाली नोट देने वाला ज्ञानचंद उर्फ हरिकृष्ण महाजन उसका गुरु है। उसने ही डिलीवर करने के लिए जाली करेंसी दी थी। पुलिस ने नाम सामने आने पर आरोपी ज्ञानचंद उर्फ हरिकृष्ण महाजन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी आम लोगों से अपील की है कि बाजार में ऐसे जाली नोट चलाने वालों पर सख्त नजर रखे और पता चलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दे।
