फेसबुक पर ठगी-चूरू पुलिस ने 39,000 कराए रिफंड, एक संदिग्ध खाताधारक गिरफ्तार

0
307
Oplus_131072


मीनेश चन्द्र मीना
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख

चूरू।

जिले की थाना रतननगर पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। एक व्यक्ति को फेसबुक मैसेंजर पर दुबई एम्बेसी में फंसे होने का झांसा देकर 239,000 की धोखाधड़ी की गई थी। पुलिस ने न केवल पीड़ित की पूरी रकम वापस कराई बल्कि साइबर अपराधियों के गिरोह से जुड़े एक संदिग्ध बैंक खाताधारक को भी गिरफ्तार किया है।

फेसबुक आईडी से एक मैसेज मिला >>>

एसपी जय यादव ने बताया कि 24 फरवरी को सामने नाकरासर, चूरू निवासी मुकेश कुमार ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। मुकेश ने बताया कि उसे अपने मौसी के लड़के पवन कुमार की फेसबुक आईडी से एक मैसेज मिला। मैसेज भेजने वाले ने खुद को पवन बताते हुए कहा कि वह दुबई एम्बेसी में फंसा हुआ है और पुलिस ने उसका मोबाइल बंद कर दिया है। भाई पवन के जेल जाने की धमकी से मुकेश घबरा गया।



इसके बाद अपराधी ने मुकेश को एक के एजेंट का नंबर दिया और उसे पैसे ट्रांसफर करने को कहा ताकि पुलिस पवन को छोड़ दे। घबराहट में मुकेश ने कुल 39 हजार की राशि ट्रांसफर कर दी। बाद में जब मुकेश ने जब पवन कुमार से फोन पर बात की, तब उसे धोखाधड़ी का पता चला और उसने तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकेश के खाते से ट्रांसफर हुई राशि >>>

शिकायत मिलते ही एसपी यादव के निर्देश पर रतननगर थानाधिकारी रामकरण सिद्धू और एएसआई छगन लाल के सुपरविजन में तुरंत कार्रवाई शुरू की गई। रतननगर थाना के साइबर पोर्टल पर कार्यरत कांस्टेबल मनोज पूनिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकेश के खाते से ट्रांसफर हुई राशि का पाथ ट्रेस किया। उनकी तत्परता के चलते धोखाधड़ी से गई 39,000 की पूरी राशि को तुरंत होल्ड करवा दिया गया। कांस्टेबल मनोज पूनिया ने संबंधित नोडल अधिकारियों से संपर्क कर, कुछ ही समय में धोखाधड़ी की पूरी रकम 39 हजार मुकेश कुमार के खाते में सफलतापूर्वक रिफंड करवा दी। इस सफल रिकवरी पर पीड़ित मुकेश कुमार ने चूरू पुलिस का आभार व्यक्त किया।

संदिग्ध खातों पर शिकंजा और एक गिरफ्तारी >>>

साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए थाना रत्नंग पुलिस ने संदिग्ध बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) के खिलाफ एक अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने 30 संदिग्ध खाताधारकों की सूची प्राप्त की। गहन पूछताछ के बाद बनवारी लाल सोनी पुत्र चांदमल निवासी जासासर का बैंक खाता साइबर अपराधों में संलिप्त पाया गया। इस पर पुलिस ने बनवारी लाल सोनी को भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत >>

पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अनजान वीडियो कॉल स्वीकार न करें, और किसी भी लालच में आकर अपने बैंक खाते या सिम कार्ड की जानकारी किसी और को न दें। ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here