अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने उदयपुर से लॉरेंस गैंग के गुर्गे को किया गिरफ्तार, डॉन बनने का था सपना

0
209
Oplus_131072


मीनेश चन्द्र मीना
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख

उदयपुर। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने उदयपुर से लॉरेंस विश्नोई गिरोह के एक सक्रिय सदस्य मनोज साल्वी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मनोज लॉरेंस विश्नोई से प्रभावित था और खुद भी डॉन बनना चाहता था। इसी वजह से वह गिरोह से जुड़ गया और हथियारों की तस्करी में शामिल हो गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मनोज साल्वी लॉरेंस विश्नोई के भाई अनमोल से वीडियो कॉल के जरिए बात करता था। आरोपी के खिलाफ गुजरात एटीएस में हथियार सप्लाई को लेकर पहले भी शिकायत दर्ज है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को मिले इनपुट के आधार पर उसे उदयपुर से पकड़ा गया है। मनोज की उम्र 22 वर्ष है और पुलिस का कहना है कि वह 17 साल की उम्र से ही लॉरेंस विश्नोई की तरह डॉन बनने के सपने देखने लगा था। इसी क्रम में वह गैंग के संपर्क में आया। उसे गिरोह की तरफ से कई बार अलग-अलग काम भी सौंपे गए, जिनमें हथियारों की डिलीवरी जैसी जिम्मेदारियां शामिल थीं।


पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने विभिन्न राज्यों में हथियारों की आपूर्ति की है। मामले में पूछताछ जारी है और पुलिस को लॉरेंस गिरोह के अन्य नेटवर्क के बारे में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here