मंत्री चिल्लाया : मधुमक्खियां ने किया हमला, हम भोग रहे है कांग्रेस के पापों की सजा

0
37

मीनेष चन्द्र मीना
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख
चित्तौड़गढ़ /रावतभाटा। राजस्थान सरकार की शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर पर शौचालय के अंदर अचानक हमला बोल दिया।
गौरतलब है कि राजस्थान सरकार द्वारा जारी प्रतिबद्धता एवं बजट की क्रियान्वयन के लिए जारी किए गए निर्देशों की पालना में आज शुक्रवार को दोपहर के बाद भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति के शौचालय में निरीक्षण के दौरान अकेले ही शौचालय में घुसे थे, उसी समय मंत्री मदन दिलावर को मधुमक्खियों ने काट लिया। मंत्री शोर मचाते हुए दौड़कर शौचालय से बाहर निकले।


मधुमक्खियां ने मंत्री पर किया हमला :-
शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद दिलावर का ब्लड प्रेशर बढ़ गया। हालांकि, चेकअप के बाद डॉक्टर ने कहा- उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। चिंता करने वाली कोई बात नहीं है।


मधुमक्खियों ने मंत्री के गले और दाएं हाथ पर मारा डंक :-
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिलावर भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति पहुंचने के बाद उसके पीछे सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान शौचालय में लगे छत्ते से मधुमक्खियों ने उनके गले और दाएं हाथ पर डंक मार दिए। इसके बाद वे तेजी से दौड़ते हुए बाहर निकले। बाहर मौजूद स्टाफ ने उन्हें संभाला। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के शरीर से डंक निकाले। डंक निकालने के बाद मंत्री जी को राहत महसूस हुई।


मंत्री को लगा इंजेक्शन :-
मंत्री मदन दिलावर को पंचायत समिति प्रधान कार्यालय ले जाया गया। वहां बीसीएमओ डॉ. अनिल जाटव को बुलाया। मौके पर दो डॉक्टर पहुंचे। मंत्री को इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद मंत्री दिलावर ने प्रधान आरती बरेशा, अभियंता महावीर मीणा और अतिरिक्त विकास अधिकारी सतेंद्र सिसोदिया से सफाई व्यवस्था को लेकर जवाब मांगा। मंत्री जी बहुत गुस्से में थे, हो सकता है किसी के खिलाफ कार्रवाई भी करने की निर्देश दे सकते हैं।


मैं तुरंत सरपंच को निलंबित कर दूंगा :-
मधुमक्खियां के हमले के बाद मदन दिलावर ने कहा- कोई भी सरपंच अगर कहता है कि हमारे पास सफाई के लिए पैसा नहीं है तो उसका नाम बताएं। मैं तुरंत सरपंच को निलंबित कर दूंगा। हर पंचायत को सालाना 12 लाख रुपए मिलते हैं। चाहे नगरपालिका हो या पंचायती क्षेत्र, जहां भी सफाई व्यवस्था में गड़बड़ी मिली तो तुरंत कार्रवाई होगी। इसके थोड़ी देर बाद मंत्री दिलावर श्रीपुरा गांव के दौरे के लिए रवाना हो गए। मधुमक्खियां की डंक मारने से सूजन आ गई थी।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को मधुमक्खियों के काटने की घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत भवन में ग्रामीणों की भीड़ लग गई।


कांग्रेस के पापों की सजा हमें मिलती है :-
इससे पहले क्षेत्र में जर्जर स्कूलों के बारे में मंत्री दिलावर ने कहा- यह हमारा दुर्भाग्य है कि कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। इसकी वजह से हमें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने भ्रष्टाचार किया। पेपर आउट करवा कर करोड़ों रुपए का घोटाला किया। उनके पापों की वजह से हमें आज सुनना पड़ रहा है। सरकार चरणबद्ध तरीके से सभी स्कूलों को ठीक करवाएगी। नए भवन बनवाने के प्रस्ताव भी हैं।


100 करोड़ रुपए स्कूलों की मरम्मत के लिए :-
मदन दिलावर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी जर्जर स्कूलों के प्रस्ताव तुरंत भेजें। इसके अलावा 100 करोड़ रुपए स्कूलों की मरम्मत के लिए बजट में आवंटित किए गए हैं। मंत्री दिलावर ने पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने की बात भी कही। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here