आसरा फाउंडेशन जयपुर ने तम्बाकू निषेध जागरूकता का चलाया अभियान

0
331
Oplus_131072

जयपुर। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर गिरधरिपुरा में आसरा फाउंडेशन द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

गौरतलब है कि एनजीओ आसरा फाउंडेशन जयपुर ने विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर गिरधरिपुरा क्षेत्र में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना और नशा मुक्त जीवन शैली को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं और बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पंकज एवं आरती ने तम्बाकू से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं और इससे छुटकारा पाने के उपायों पर जानकारी साझा की। वहीं,  सोनू धाकड़ ने विशेष रूप से बच्चों को तम्बाकू से दूर रहने के महत्व को सरल व प्रभावी ढंग से समझाया।

कार्यक्रम में  Law Interns ने भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और उपस्थित लोगों को तम्बाकू मुक्त जीवन की शपथ दिलवाई।

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन और बच्चों को बिस्किट वितरित किए गए। यह आयोजन सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।