मीनेश चन्द्र मीना
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख
सुजानगढ़। तेजा दशमी के दिन देर रात करीब 2:30 बजे ऐसा माहौल हो गया जिससे तेजाजी महाराज के मेले में आए श्रद्धालु हक्का-बक्का रह गए। पुलिस दारू पीकर मंच पर चढ़ने से सांसद हनुमान बेनीवाल नाराज होकर पुलिस को खरी-खोटी सुना दी।
पटककर मेडिकल कराऊंगा-बेनीवाल >>>
गौरतलब है कि मंच पर भीड़ कंट्रोल कर रहे थाना अधिकारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल अचानक भड़क गए। उन्होंने कहा-आधे पुलिसवाले दारू पीते हैं। पटककर मेडिकल कराऊंगा। SHO से कहा- बकवास कर रहे हो, औकात में रहो। कुछ समय के लिए सभा में सन्नाटा छा गया लेकिन पब्लिक पुलिस वालों की हूटिंग करने लगी।

तेजा दशमी के कार्यक्रम में हनुमान बेनीवाल >>>
मंगलवार की रात चूरू के बीदासर (सुजानगढ़) में चल रहे तेजा दशमी के कार्यक्रम में हनुमान बेनीवाल पहुंचे थे। सभा को संबोधित करते हुए अचानक आक्रामक हो गए। पुलिस वालों पर नशे में होने का आरोप लगाया और मंच से उतार दिया।
बेनीवाल मंगलवार रात करीब ढाई बजे बीदासर में चल रहे तेजा दशमी कार्यक्रम में गए थे। उनके साथ भीड़ भी मंच पर चढ़ गई। बेनीवाल आगे बढ़कर माइक लिए और संबोधित करने लगे। इधर पीछे SHO कैलाशचंद्र यादव और हेड कॉन्स्टेबल रमेश कुमार मंच से भीड़ को हटाने का प्रयास कर रहे थे।
बेनीवाल ने कहा- शराब पीते हुए शर्म नहीं आती >>>
अचानक बेनीवाल भड़क गए। उन्होंने कहा- थानेदार जी, आप नीचे जाओ… ए नीचे उतरो, नशा कर रखा है सभी ने। दिमाग खराब है क्या? चलो यहां से। क्या देख रहे हो मेरी तरफ, उतरो नीचे। जाओ यहां से… सेट अप… नीचे आऊं क्या मैं? बकवास कर रहे हो। दिमाग आउट हो रहा है क्या तुम्हारा? दारू पीकर मंच पर आए हो, शर्म नहीं आती। औकात में रहो अपनी।
ये आधे पुलिसवाले दारू पीते हैं। अब चुपचाप यहां से चले जाओ। मैं सभी का मेडिकल कराऊंगा पटककर। चलो यहां से। अगले पांच मिनट में यहां से चले जाना, नहीं तो तुम्हारे एसपी-आईजी मौके पर आएंगे और उनके सामने पटककर मेडिकल कराऊंगा। शराब पीते हुए शर्म नहीं आती, बड़े बेशर्म लोग हो।
मौके पर मौजूद भीड़ करने लगी हूटिंग >>>
फटकार लगाने पर पुलिसकर्मी एक-दूसरे को देखने लगे और मौके पर मौजूद भीड़ हूटिंग करने लगी। लोगों ने भी पुलिसकर्मियों को बाहर जाने के लिए कहना शुरू कर दिया। बेनीवाल ने कहा- अभी हाल ही में 600 का कचरा SI भर्ती में निकाला है, लेकिन पुराने कचरे का क्या होगा? इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मंच के पास मौजूद पुलिसकर्मी धीरे-धीरे गेट के बाहर चले गए।
किसी पुलिसकर्मी ने शराब नहीं पी थी -प्रहलाद राय >>>
बीदासर पुलिस उपाधीक्षक प्रहलाद राय ने कहा- जो बोला गया, वह गलत था। किसी भी पुलिसकर्मी ने शराब नहीं पी रखी थी। PSO ड्यूटी पर थे। मंच पर जब भीड़ चढ़ गई, तो उन्हें नीचे उतारने के लिए PSO एक बार मंच पर गए थे। बाद में वे मंच पर नहीं, बल्कि साइड में खड़े थे। जबकि फोटो के अंदर पुलिस वाले मंच पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं।
कार्यक्रम दिन में होना था, लेकिन वे रात करीब 2:30 बजे पहुंचे। उस समय थानाधिकारी सहित कई पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे। कस्बे में रामदेवजी मंदिर सहित अन्य कार्यक्रम भी चल रहे थे। कुछ पुलिसकर्मी गणगौरी चौक पर, तो कुछ अन्य स्थानों पर ड्यूटी कर रहे थे। तीन अलग-अलग जगहों पर टीमें तैनात थीं। मैं भी किसी अन्य कार्यक्रम में था। घटना की जानकारी मिलने पर बाद में वहां पहुंचा। सांसद के कार्यक्रम में आदेश आने पर PSO की ड्यूटी लगाई जाती है। यह ऑन रोड कार्यक्रम था, इसलिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही थी।
खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर से नहीं आ पाए थे >>>
सांसद हनुमान बेनीवाल का कार्यक्रम पहले ही तय था। तेजा दशमी पर वीर तेजा मंदिर समिति की ओर से गायन, रात्रि जागरण और भंडारे का आयोजन हुआ था। सांसद बेनीवाल दोपहर में हेलिकॉप्टर से आने वाले थे। इसके लिए ढाणी स्वामियान में हेलीपैड भी तैयार किया गया था। मगर खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर यात्रा रद्द हो गई थी।
