बड़े धूमधाम से 2 दिन तक मनाया जाएगा रामनवमी का त्योहार

0
37

हैलो सरकार न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। पूरे विश्व में रामनवमी के त्योहार का बेहद खास महत्व है। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है और चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन पड़ता है। हालांकि, हर साल की तरह इस बार भी रामनवमी की तारीख को लेकर लोगों में थोड़ा भ्रम देखने को मिल रहा है। 26 मार्च या 27 मार्च, रामनवमी कब है, इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं सही तिथि, साथ ही जानेंगे अयोध्या में यह पर्व कब मनाया जाएगा ?



रामनवमी 2026 कब है ??????

हिंदू पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे से शुरू होकर 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। इसी कारण दो अलग-अलग मत सामने आ रहे हैं। उदय तिथि को मानने वाले लोगों के अनुसार, 27 मार्च 2026 को रामनवमी मनाना अधिक शुभ रहेगा। वहीं, भगवान श्रीराम का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था, इसलिए 26 मार्च को भी इस पर्व को मनाना शुभ माना जा रहा है। ऐसे में गृहस्थ लोगों के लिए 26 मार्च को रामनवमी मनाना शुभ माना गया है। जबकि वैष्णव संप्रदाय के लोग 27 मार्च को यह पर्व मनाएंगे।



भगवान श्रीराम के जन्म का विशेष समय दोपहर 12:27 बजे का श्रेष्ठ —

इस दिन का मध्याह्न मुहूर्त सुबह 11:13 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक रहेगा और भगवान श्रीराम के जन्म का विशेष समय दोपहर 12:27 बजे माना गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here