मीनेश चन्द्र मीणा
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख
बारां। इंसान कितना ही अपने दिल को कठोर कर ले परंतु अपने बिछड़े हुए की याद आने पर स्वाभाविक रूप से भावुक हो जाता है। ऐसे ही शहीद राजमल मीणा के बलिदान दिवस पर बुधवार को वीरांगना कमलेश देवी शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते समय भावुक हो गई।

जिला सैनिक कल्याण परिषद कोटा की ओर से हुआ था आयोजन
गौर तलब है कि कार्यक्रम में फर्स्ट बटालियन जंगी पलटन व 22 ग्रेनेडियर बटालियन सेना के जवानों ने कर्नल रविंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शहीद की प्रतिमा पर पुष्पचक्र व पुष्पांजलि अर्पित किए। जिला सैनिक कल्याण परिषद कोटा की ओर से भी पुष्पचक्र अर्पित किया। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद को सलामी भी दी। इस अवसर पर सैनिक कल्याण परिषद कोटा ने शहीद की वीरांगना कमलेश मीणा को विशेष रूप से आमंत्रित किया था। जैसे ही वीरांगना कमलेश मीणा शहीद माल्यार्पण किया तो भावुक हो गई।
