रविप्रकाश जूनवाल
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख
जयपुर । मुख्य सचिव श्री वी श्रीनिवास से आज शाम जयपुर में पदस्थापित भारतीय सूचना सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। इस दल का नेतृत्व पत्र सूचना कार्यालय की अपर महानिदेशक श्रीमती ऋतु शुक्ला ने किया।

केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याण योजनाओं का प्रचार जरुरी
सभी अधिकारियों से अनौपचारिक चर्चा में श्री वी श्रीनिवास ने कहा कि केंद्र सरकार ओर राज्य सरकार जन कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं और पिछले वर्षों में कई जनकल्याणकारी नीति और योजनाएँ बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं और नीतियों के बारे में आम लोगों को जागरूक करने में केंद्र सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय की मीडिया इकाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से राज्य में आये सकारात्मक बदलाव भी विमर्श का विषय होना चाहिए।

उप निदेशक श्री धर्मेश भारती सहित सभी प्रमुख अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर पत्र सूचना कार्यालय की अपर महानिदेशक श्रीमती ऋतु शुक्ला ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय की मीडिया इकाइयों की ओर से किये जा रहे कार्यों में बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य सचिव से मिलने वाले दल में पत्र सूचना कार्यालय के निदेशक श्री अनुभव बैरवा, उप निदेशक श्री धर्मेश भारती, दूरदर्शन समाचार की उप निदेशक श्रीमती मंजू मीना, सहायक निदेशक श्री मुरारी गुप्ता, आकाशवाणी समाचार के उप निदेशक श्री राम नाथ मीणा ओर सहायक निदेशक जितेंद्र द्विवेदी शामिल रहे।
