कर्मचारियों की बल्ले बल्ले :: राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस

0
249
Oplus_131072


मीनेष चन्द्र मीना
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख

जयपुर। राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों को मौज कर दी। मौज भी ऐसी कि प्रदेश के करीब 6 लाख नॉन गजटेड कर्मचारियों को दिवाली का बोनस मिलेगा। सीएम और वित्त मंत्री की मंजूरी के बाद वित्त विभाग ने एडहॉक बोनस के आदेश जारी कर दिए हैं।


करीब 500 करोड़ का भार आएगा सरकार पर –

गौरतलब है कि सोमवार दोपहर बाद ही वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम ने बोनस को मंजूरी दी थी। करीब 6 लाख कर्मचारियों को दिवाली का एडहॉक बोनस का भुगतान होगा। इससे सरकार पर करीब 500 करोड़ का भार आएगा।

बोनस का 75% पैसा नकद और 25% कर्मचारी के जीपीएफ खाते में –

बोनस का लाभ पे-मैट्रिक्स के पे लेवल एल-12 या ग्रेड पे-4800 और उससे कम वेतन वाले कर्मचारियों को मिलेगा। बोनस की गणना 7000 रुपए और 30 दिन के महीने के आधार पर की जाएगी। कर्मचारी को अधिकतम 7000 रुपए बोनस मिलेगा। बोनस का 75% पैसा नकद और 25% कर्मचारी के जीपीएफ खाते में जमा होगा। राज्य कर्मचारियों के अलावा पंचायत समिति, जिला परिषद कर्मचारियों को भी बोनस मिलेगा। सरकार ने पिछले दिनों ही कर्मचारियों का डीए 3 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की थी, अब बोनस की घोषणा की है। दिवाली से पहले हर साल बोनस दिया जाता है।


सरकार ने कर्मचारियों-पेंशनर्स का डीए 3% बढ़ा था 10 दिन पहले –

केंद्र के बाद 10 दिन पहले राजस्थान सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (दा) बढ़ाने का फैसला किया था। कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी।
सीएम की मंजूरी के बाद वित्त विभाग ने डीए 3 प्रतिशत बढ़ाने के आदेश जारी किए । अब कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 55 से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है।

8 लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनर्स को फायदा –

राजस्थान में लगभग 8 लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनर्स को बढ़े हुए डीए का फायदा मिलेगा। पंचायत समिति, जिला परिषद के कर्मचारियों को भी इस बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा। बढ़े हुआ डीए का फायदा जुलाई से मिलेगा।



बढ़े हुए डीए से सरकार पर 1230 करोड़ रुपए का सालाना भार आएगा। 1 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाने की घोषणा की थी। राजस्थान में भी पिछले कई साल से यह परिपाटी है कि केंद्र के डीए बढ़ाने के सप्ताह भर में राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका फायदा देने के आदेश जारी कर देती है।

कर्मचारियों को नवंबर के वेतन से बढ़े हुए डीए का नकद भुगतान –

कर्मचारियों को नवंबर में दिए जाने वाले अक्टूबर के वेतन से बढ़े हुए डीए का नकद भुगतान किया जाएगा। 1 जुलाई से 30 सितंबर तक 3 महीने के बढ़े हुए डीए का पैसा कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड खाते में जमा किया जाएगा। पेंशनर्स को 1 जुलाई से डीए का नकद भुगतान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here