मीनेश चन्द्र मीना
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख
चाकसू। जयपुर जिले के तहसील चाकसू के ग्राम तामडिया में स्थित श्रीराम धाम आश्रम में 108 श्री सीताराम महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है। यह आयोजन शुक्रवार से शुरू हुआ। गौस्वामी श्री नारायण देवाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में यह कार्यक्रम हो रहा है। यह श्री श्री 1008 धन्नापिवधीश्वर स्वामी श्री बजरंग देवाचार्य जी महाराज की तपोभूमि पर आयोजित किया जा रहा है।

महिलाओं ने 2 किलोमीटर लंबी निकली कलश यात्रा –
महायज्ञ की शुरुआत में सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। उन्होंने सिर पर कलश धारण कर करीब 2 किलोमीटर लंबी यात्रा निकाली। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ यह यात्रा गांव की मुख्य गलियों से होकर आश्रम परिसर तक पहुंची। कलश यात्रा में ग्रामवासी और आसपास के श्रद्धालु भी शामिल हुए।
9 दिन तक चलेगा महायज्ञ में वेदपाठ –
नौ दिन चलने वाले इस महायज्ञ में रोज वेदपाठ होगा। रामकथा, हवन और प्रवचन भी आयोजित किए जाएंगे। भक्तों के लिए प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था की गई है। यह आयोजन 10 मई 2025 तक चलेगा। आश्रम समिति के मुताबिक यह महायज्ञ धार्मिक आस्था का प्रतीक है। साथ ही यह सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का माध्यम भी बन रहा है।