EVM को 3 बार उठा-उठा कर पटका, पलवल में EVM बदली, झगड़ा हुआ-चाकू मारा, अब तक 49.13% मतदान

0
56
Oplus_131072

रवि प्रकाश जूनवाल
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख


हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटों पर वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के 3 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक 49.13% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा वोटिंग 56.79% यमुनानगर, उसके बाद नूंह में 56.59 और पलवल में 56.02 प्रतिशत वोटिंग हुई। सबसे कम वोटिंग 38.61 प्रतिशत गुरुग्राम में हुई।
चुनाव आयोग हर 2 घंटे बाद आंकड़े अपडेट कर रहा है। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।


उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच पथराव :-
नूंह में वोटिंग के दौरान 3 जगह बवाल हुआ। कांग्रेस, इनेलो-बसपा और निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच पथराव हो गया। पथराव में 2 लोग घायल हुए हैं। बवाल को देखते हुए चंदेनी, ख्वाजा कलां और गुलालता में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। डीएसपी सुरेंद्र भी गांव का दौरा करने पहुंच गए हैं।
उधर, कुरुक्षेत्र से भाजपा के सांसद नवीन जिंदल घोड़े पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे।


EVM को 3 बार उठा-उठा कर पटका :-
महेंद्रगढ़ के बूथ नंबर 128 पर व्यक्ति ने वोट डालने के बाद EVM को 3 बार उठा-उठा कर पटक दिया। पता चलते ही पुलिस मौके पहुंची और व्यक्ति को साथ ले गई।
पलवल में वोटिंग मशीन में खराबी :-
पलवल में वोटिंग मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद अधिकारियों ने पुरानी मशीन को सील कर नई मशीन लगाई।


मतदान के समय झगड़ा हुआ, चाकू मारा :-
पानीपत में मतदान के बीच चाकू चल गए। इसराना विधानसभा के गांव नोहरा में बूथ पर वोटिंग को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें एक युवक को चाकू मारा गया।
बिश्नोई की पत्नी को देखकर लगाए जय श्रीराम के नारे  :-
पंचकूला में भाजपा और कांग्रेस के वर्करों में झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जय श्रीराम के नारे लगाने को लेकर बहस हुई। पार्टी बूथ पर भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस नेता चंद्रमोहन बिश्नोई की पत्नी को देखकर जय श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे। इसका कांग्रेस वर्करों ने विरोध किया।


बसपा प्रत्याशी की पीठासीन अधिकारी से झड़प
फतेहाबाद में मतदान केंद्र पर हंगामा हुआ। इनेलो बसपा उम्मीदवार की प्रिजाइडिंग अधिकारी के साथ बहस हुई। आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र बबली के भाई मनोज को बिना परमिशन मतदान केंद्र में प्रवेश करने दिया।
पुलिस के साथ झड़प :-
सोनीपत में मतदान केंद्र पर कवरिंग एजेंट बदलने पर विवाद हो गया। यहां पर कांग्रेस उम्मीदवार जगबीर मलिक भी पहुंचे। उनकी पुलिस के साथ बहस हुई। इसके साथ एक जगह वोट डालने को लेकर झगड़ा हुआ। इसमें 2 लोगों को चोटें आईं।


भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, लात-घूंसे चले :-
हिसार में पूर्व वित्त मंत्री एवं नारनौंद से भाजपा उम्मीदवार कैप्टन अभिमन्यु और कांग्रेस उम्मीदवार जस्सी पेटवाड़ के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। एक-दूसरे पर बोगस वोटिंग कराने का आरोप लगाया।
बूथ पर कब्जा करने की कोशिश :-
महेंद्रगढ़ जिला में नांगल चौधरी के धोखेरा गांव में मतदान के दौरान कांग्रेस और भाजपा वर्करों में झड़प हो गई। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस उम्मीदवार मंजू चौधरी के समर्थकों ने बूथ पर कब्जा करने की कोशिश की।


कांग्रेस प्रत्याशी बलराम डांगी के पिता के साथ मारपीट :-
रोहतक के महम से हरियाणा जनसेवक पार्टी (HJP) के उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने कांग्रेस उम्मीदवार बलराम दांगी के पिता पर हमले का आरोप लगाया। धक्कामुक्की में उनके कपड़े फट गए।
योगेश बैरागी के साथ धक्कामुक्की :-
जींद के जुलाना में बूथ कैप्चरिंग की शिकायत मिली। सूचना मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनका विरोध किया। इस बीच धक्कामुक्की भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here