मीनेश चन्द्र मीना
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख
अलवर। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के निदेशक भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी राजेश मीना की बेटी ईरा जोरवाल का अपने गृह जिले अलवर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।




अलवर जिले के कठूमर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रोनिजाथान निवासी ईरा जोरवाल का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन होने पर बड़ी संख्या में लोगों ने भव्य स्वागत किया। गांव का नाम रोशन होने से आसपास के लड़कियों में ईरा जोरवाल की तरह लक्ष्य हासिल करने के लिए बेजा मनोबल बढ़ा है।



राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े सहित राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ किरोडी लाल मीना जैसे बड़े नेताओं ने ईरा जोरवाल का शाल-दुपट्टा उड़ाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया था।

आपको बता दे, ईरा जोरवाल अंडर पोस्ट ग्रेजुएट के दौरान आईएएस परीक्षा क्रैक कर लिया था। ईरा जोरवाल को 28 अगस्त 2024 को पॉलिटिकल साइंस में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी नई दिल्ली से मास्टर आफ आर्ट्स की उपाधि मिली थी।
