डॉ. किरोडी लाल मीणा को राज्यपाल बनाने की चर्चा पर लगा विराम : नए राज्यपालों के नियुक्ति के आदेश जारी

0
51

रवि प्रकाश जूनवाल
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख

नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू ने देश के विभिन्न राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। सियासी चर्चा जोरों पर थी कि राजस्थान के नहीं अपितु आदिवासी समाज के सबसे बड़े नेता डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना को राज्यपाल बनाया जा सकता है। परंतु ऐनवक्त पर डॉक्टर मीना को राज्यपाल के नियुक्ति के आदेश की सूची में नाम नहीं आने से उनके समर्थकों में मायूसी छा गई।
राष्ट्रपति भवन से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भारत के विभिन्न राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में श्री बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।


श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया। ऐसे ही श्री जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया तथा श्री ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
श्री संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया तो श्री रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
इसी तरह श्री सी एच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया और तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ झारखंड के राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
असम के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है तथा उन्हें संघ शासित प्रदेश, चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है।
सिक्किम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है तथा उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
राज्यपालों की नियुक्ति के आदेश कार्यालय का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी माना जाएगा।