प्यार में धोखा, चौपड़ पर खुली पोल और फिर खौफनाक खंजर… जयपुर की दहला देने वाली घटना!

0
14


मीनेश चंद्र मीना
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख

जयपुर :
विश्वास की डोर जब टूटती है, तो इंसान अंदर तक बिखर जाता है—मगर तब क्या हो जब वही हमसफर जान की दुश्मन बन जाए? गुलाबी शहर जयपुर में एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस पत्नी को सात फेरे लेकर जीवनसंगिनी बनाया था, उसी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की जिंदगी को नर्क से बदतर बना दिया और घर में घुसकर ऐसी खूनी दरिंदगी दिखाई कि हर सुनने वाले की रूह कांप उठे।

चौपड़ पर हुआ था वह खौफनाक सच बेनकाब

आपको बता दें  कहानी शुरू होती है जयपुर की ऐतिहासिक बड़ी चौपड़ से हुई थी। मालवीय नगर में रहने वाले 41 साल के एक निजी नौकरीपेशा पति ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिस पत्नी पर वह भरोसा करते हैं, उसकी हकीकत इतनी वीभत्स है।


गौरतलब है कि 23 अक्टूबर की सुबह करीब 6:30 बजे, पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ बड़ी चौपड़ पर आपत्तिजनक अवस्था में घूमते हुए देख लिया। खुली आंखों से देखे गए इस धोखे ने पति के पैरों तले जमीन खिसका दी। जब उसने इस अवैध रिश्ते का विरोध किया, तो वहां मौजूद भीड़ ने दोनों का यह शर्मनाक कारनामा अपने कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दुनिया के सामने अपनी पोल खुलते देख दोनों के मन में पति के प्रति नफरत और बदले की आग भड़क उठी।

फिर शुरू हुआवानों जैसा खूनी तांडव

महज कुछ घंटों बाद, उसी दिन यानी 23 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे, वहशी बन चुके पत्नी और उसके प्रेमी ने सारी इंसानी मर्यादाएं लांघ दीं। दोनों ने सीधे घर में घुसकर पीड़ित पति पर अचानक धावा बोल दिया।
इस हमले की क्रूरता की हदें पार कर देने वाली दास्तान बयां करते हुए एसी मुरारी लाल ने बताया कि पत्नी ने खुद अपने पति के दोनों हाथों को कसकर जकड़ लिया, ताकि वह खुद को बचा न सके। इसके बाद, दरिंदगी की इंतहा पार करते हुए पत्नी ने अपने दांतों से पति के शरीर को जगह-जगह से काटा और मांस तक नोच लिया।
दूसरी ओर, उसके प्रेमी ने धारदार चाकू से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। पति के चेहरे, हाथों, हथेलियों और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकुओं के गहरे घाव कर दिए गए। खून से लथपथ पति चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन अपनों के रूप में आए उन दरिंदों को जरा भी दया नहीं आई।

लोगों की आहट से भागी मौत की परछाइयां

पति की चीख-पुकार सुनकर जब आस-पड़ोस के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, तो उस खौफनाक मंजर को देखकर उनके भी होश उड़ गए। भीड़ को अपनी तरफ आते देख पत्नी और उसका प्रेमी जान बचाकर वहां से फरार हो गए।
घटना के बाद से पीड़ित पति गहरे सदमे और शारीरिक पीड़ा में है। आखिरकार, हिम्मत जुटाकर उसने शनिवार को जवाहर सर्किल थाने पहुंचकर अपनी ही पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ जानलेवा हमले की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
यह घटना सिर्फ एक पति-पत्नी के रिश्ते का अंत नहीं है, बल्कि उस भरोसे का कत्ल है जो इंसान अपनों की छांव में ढूंढता है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है, लेकिन यह सवाल हर किसी के जेहन में गूंज रहा है—जब अपने ही खंजर थाम लें, तो इंसान जाए तो कहां जाए?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here