किरोड़ी लाल मीणा ने मचाया तहलका : किसानों से धोखाधड़ी करने वाली कंपनी पर छापा, मचा हड़कंप

0
24

मीनेश चंद्र मीना
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के वीकेआई औद्योगिक क्षेत्र में कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा की औचक कार्रवाई ने कृषि माफियाओं के उस काले कारोबार का पर्दाफाश कर दिया है, जो वर्षों से किसानों की मेहनत, फसलों और भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा था। निरीक्षण के दौरान नकली पोटाश, अवैध बायो-स्टिमुलेंट तथा बिना वैधानिक अनुमति संचालित कृषि उत्पाद निर्माण इकाइयों का बड़ा नेटवर्क सामने आया है।



ऊंचे दामों पर बेची जा रही थी नक़ली “पोटाश” —

डॉक्टर  किरोड़ी लाल मीणा द्वारा की गई कार्रवाई से सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि किसानों को ऊंचे दामों पर बेची जा रही तथाकथित “पोटाश” वास्तव में नमक के अपशिष्ट पदार्थों से तैयार की जा रही थी। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे उत्पाद न केवल किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति और फसल उत्पादन पर भी गंभीर दुष्प्रभाव डाल सकते हैं।



औचक निरीक्षण में खुली कृषि माफियाओं की पोल —

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को भारी मात्रा में संदिग्ध कच्चा माल, तैयार उत्पाद, पैकिंग सामग्री और बिना अनुमति संचालित उत्पादन इकाइयां मिलीं। जांच में सामने आया कि कई उत्पाद बिना वैधानिक अनुमति के तैयार कर बाजार में बेचे जा रहे थे। कृषि विभाग की टीम ने मौके पर ही संबंधित उत्पादों के विक्रय पर तत्काल रोक लगाते हुए अवैध निर्माण इकाइयों को सीज कर दिया। कार्रवाई की खबर फैलते ही कृषि माफियाओं में हड़कंप मच गया।

किसानों के साथ धोखाधड़ी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : डॉक्टर किरोडी लाल

कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि किसानों को शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक कृषि आदान उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और मैं अपने इस लक्ष्य से विचलित होने वाला नहीं हूं। किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। संबंधित व्यक्तियों और कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री के साथ उपस्थित कृषि अधिकारियों का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व नकली और घटिया कृषि उत्पादों के जरिए किसानों की मेहनत की कमाई पर डाका डाल रहे थे। ऐसे तत्वों के खिलाफ अब व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।



फसलों और मिट्टी के लिए बड़ा खतरा —

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार नकली पोटाश और अवैध बायो-स्टिमुलेंट का उपयोग फसल उत्पादन को प्रभावित कर सकता है। इससे मिट्टी की गुणवत्ता खराब होने, उत्पादन घटने और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाने की आशंका रहती है।



अब होगी सख्त कार्रवाई —

कृषि विभाग ने साफ कर दिया है कि किसानों को शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण और मानक कृषि आदान उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभाग अब पूरे प्रदेश में ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की तैयारी में है।

डॉक्टर किरोडी लाल मीणा की कार्रवाई के मुख्य बिंदु —

✅ नकली पोटाश निर्माण का बड़ा खुलासा
✅ नमक के अपशिष्ट से तैयार किया जा रहा था उत्पाद
✅ अवैध बायो-स्टिमुलेंट बनाने वाली इकाइयां पकड़ी गईं
✅ कई फैक्ट्रियां और उत्पादन इकाइयां सीज
✅ कृषि माफियाओं के खिलाफ एफआईआर की तैयारी
✅ किसानों को घटिया उत्पाद बेचकर की जा रही थी धोखाधड़ी

अब देखना होगा कि क्या सरकार द्वारा की जा रही इस धमाकेदार कार्रवाई से कृषि माफियाओं पर नकेल लगाने की साथ-साथ सजा होगी या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा। बहरहाल इस कार्रवाई से किसानों को बड़ी राहत महसूस होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here