माल खाएं भजन लाल, जेल जाएं किरोड़ी लाल : भाजपा का दोगला चरित्र — विपक्षी उपनेता रामकेश मीणा

0
133

मीनेश चन्द्र मीना
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में कृषि और सहकारिता विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के बीच कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा लगातार छाए हुए हैं। प्रतिपक्ष की तरफ से बोलते हुए उप नेता रामकेश मीणा ने कहा की सरकार और बीजेपी सिर्फ किरोड़ी लाल मीणा का इस्तेमाल कर रही है। रामकेश मीणा ने कहा कि पूर्वी राजस्थान में लोगों को बीजेपी का नाम किसी ने लेना सिखाया, तो उसका नाम किरोड़ी लाल मीणा है। लेकिन जब मुख्यमंत्री बनाने की बारी आई तो भाजपा का दोगला चरित्र सामने आ गया।



अगर बीजेपी के ताबूत में कोई आखिरी कील ठोकेगा, तो वह भी किरोड़ी लाल मीणा ही ठोकेगा – रामकेश

अपने जोशीले भाषणों के साथ रामकेश मीणा ने यहां तक कह दिया अगर बीजेपी पर कोई संकट आया, तो उसको दूर करने वाले का नाम किरोड़ी लाल है। रामकेश मीणा यही नहीं रुके, उन्होंने यह भी कह दिया कि, अगर बीजेपी के ताबूत में कोई आखिरी कील ठोकेगा, तो वह भी किरोड़ी लाल मीणा ही ठोकेगा। माल खाएं भजन लाल, जेल जाएं किरोड़ी लाल यहीं हैं भाजपा का दोगला चरित्र।

मुख्यमंत्री कुर्सी तो उन्हें मिलनी चाहिए जिसका हमें खेद है >>>

राजस्थान विधानसभा में अनुदान की मांगों पर चर्चा के दौरान बोलने के लिए रामकेश मीणा को 15 मिनट का वक्त मिला था। रामकेश मीणा ने किरोड़ी लाल मीणा को किसान का बेटा, पूर्वी राजस्थान का बड़ा नेता बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कुर्सी तो उन्हें मिलनी चाहिए थी, लेकिन बीजेपी ने ऐसा नहीं किया। उपनेता ने कृषि मंत्री को और ज्यादा अधिकार देने की पैरवी भी की। रामकेश ने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा को कृषि विभाग दिया गया, लेकिन वह भी अधूरा और ग्रामीण विकास  विभाग दिया तो उसे भी आधा कर दिया। इस पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि किसी मंत्री और उसके विभागों के अधिकार का मुद्दा अनुदान की मांगों में कहां से आ गया?



आप लोगों में से कोई कभी जेल गया है क्या >>>

उन्होंने बीजेपी के नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि आप लोगों में से कोई कभी जेल गया है क्या? रामकेश ने कहा कि यहां पर किरोड़ी लाल मीणा ही है, जो आंदोलन में जेल गए हैं। उनके ऊपर 200 से ज्यादा मुकदमे है और उन्होंने कई आंदोलन किए हैं।

किरोड़ी के खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र >>>

रामकेश मीणा ने सदन में कहा कि डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने भारतीय जनता पार्टी के लिए लंबे समय तक काम किया है, लेकिन पार्टी में उनकी राजनीतिक हैसियत के अनुरूप उन्हें जिम्मेदारी नहीं दी गई। उनका मानना है कि डॉ. किरोड़ीलाल को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि उम्मीद थी कि कम से कम उन्हें उपमुख्यमंत्री या गृहमंत्री का पद मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि उन्हें कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री बनाकर उनके विभागों का बंटवारा कर दिया गया और उनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। हालांकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी नेता प्रतिपक्ष उप नेता की बात को हल्के में ले रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here