राष्ट्रपति आज और कल रहेगी राजस्थान के दौरे पर

0
289
Oplus_131072

रवि प्रकाश जूनवाल
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख

नई दिल्ली। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 3 से 4 अक्टूबर, 2024 तक राजस्थान के दौरे पर रहेंगी।


मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह में :-
राष्ट्रपति भवन से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 3 अक्टूबर को राष्ट्रपति उदयपुर में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगी।
4 अक्टूबर को राष्ट्रपति माउंट आबू में :-
4 अक्टूबर को राष्ट्रपति माउंट आबू में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिकता’ विषय पर आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन में सम्मिलित होंगी। उसी दिन, वह राजस्थान सरकार द्वारा बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में आयोजित आदि गौरव सम्मान समारोह में भी शामिल होंगी।