उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम स्थान हासिल पर ओमप्रकाश मीणा हुए सम्मानित

0
233
Oplus_131072


मीनेश चन्द्र मीना
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख

जयपुर। भारतीय डाक विभाग की ओर से आयोजित एक सम्मान समारोह में सामोद डाकघर के पोस्टमास्टर ओमप्रकाश मीणा को विशेष सम्मान दिया गया। यह समारोह जयपुर मंडल के अधीक्षक डाकघर भूपेंद्र पाराशर और चौमूं उपखंड निरीक्षक डाक चंद्र ज्योति यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ।


डाक जीवन बीमा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित

मीणा को डाक जीवन बीमा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने गत वित्तीय वर्ष में चौमूं उपखंड के सभी पोस्टमास्टरों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ वे सामोद डाकघर के पहले ऐसे पोस्टमास्टर बन गए हैं, जिन्हें इस श्रेणी में यह गौरव मिला है।

ओमप्रकाश मीणा ने सामोद की जनता का किया आभार 

सम्मान प्राप्त करने के बाद ओमप्रकाश मीणा ने सामोद की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता सभी की सामूहिक भागीदारी और विश्वास का परिणाम है। समारोह के दौरान मीणा ने उपस्थित लोगों को भारतीय डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से डाक जीवन बीमा (PLI) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) के लाभों पर प्रकाश डाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here