न्याय के देवता है शनि देव :: आइए मनाएं हर्षोल्लास से जयंती

0
26
Oplus_131072

धर्म-कर्म

शनि जयंती आज बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। माना जाता है कि आज ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि देव का जन्म हुआ था। शनि देव न्याय के देवता हैं और उनकी अपने पिता सूर्य से नहीं जमती है। ऐसे में आइये जानते हैं कि सूर्य और शनि की युति क्यों अच्छी नहीं मानी जाती है और क्यों शनिदेव की माता छाया पर सूर्यदेव को संदेह हुआ था और वह उन पर निगाह रखने लगे थे।


सूर्य का तप सह नहीं पाई थीं संज्ञा

पौराणिक कथा के अनुसार, विश्वकर्मा की पुत्री संज्ञा का विवाह सूर्य देव से हुआ था और सूर्य से विवाह के बाद संज्ञा उनके प्रचंड तेज को सह नहीं पा रही थी। ऐसे में सूर्य देव के ताप से बचने के लिए संज्ञा ने चुपचाप अपनी प्रतिकृति छाया को सूर्य देव के पास छोड़ दिया था और वह अश्व रूप लेकर पृथ्वी पर चली गई थीं। यहां वह तपस्या करने लगी थीं। वहीं छाया सूर्य देव की सेवा करती थीं और सूर्य देव को इसका पता नहीं था।

क्यों शनि और सूर्य के हैं शत्रु संबंध

सूर्य देव और संज्ञा से यम और यमुना का जन्म हुआ था जबकि सूर्य देव और छाया से शनिदेव का जन्म हुआ था। बताया जाता है कि छाया शनि देव और यम-यमुना के बीच भेदभाव करती थीं। यह बात सूर्य देव को खटकती थी। उन्हें इसे लेकर शक होने लगा और वह उन पर नजर रखने लगे। तब सूर्य देव को सच्चाई का पता चला और उन्होंने छाया से इसे लेकर क्रोध किया। सूर्य देव के क्रोध के बारे में जब शनि देव को पता चला तो वह अपने पिता से दुराव रखने लगे और तब से ही सूर्य और शनि के संबंध खराब हो गए।

न्याय के देवता हैं शनि देव

बताया जाता है कि इसके बाद सूर्य देव अपनी पत्नी संज्ञा की तलाश में पृथ्वी पर चले गए थे। यहां सूर्य अपने तेज को कम करते हुए घोड़े के रूप में संज्ञा के पास गए और संज्ञा पहले से ही अश्विनी रूप में थीं। ऐसे में दोनों ने अश्विनी कुमार को जन्म दिया जिन्हें देवताओं का वैद्य बताया जाता है। वहीं शनिदेव को भोलेनाथ का आशीर्वाद मिला और शनिदेव को न्याय के देवता की संज्ञा दी गई।

शनि जयंती का समय किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा, शनि की कृपा किन राशियों पर रहेगी और शनि किन राशियों पर मेहरबान रहेंगे, यह जानने के लिए पढ़ें-

शनि अभी मीन राशि में है। मार्च में ही शनि मीन राशि में आए हैं। शनि जयंती पर शनि मीन राशि में होने के कारण आइए बताते हैं कि शनि किन राशि के लोगों की लाइफ में अच्छे बदलवा ला रहे हैं, यानी किन राशियों के लिए शनि भाग्यशाली होंगे। वहीं शनि की साढ़ेसाती वाली राशियों के लिए समय खास सावधानी रखने वाला होगा। इन राशि के लोगों को हेल्थ, विवाह, नौकरी में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। यहां पढ़ें ज्येष्ठ अमावस्या यानी शनि जयंती पर किन राशियों के लिए शनि भाग्यशाली रहेंगे।
वृषभ राशि वालों की लाइफ में इस समय शनि अच्छे हैं आपकी लाइफ की दिक्कतें दूर होंगी, आपकी हेल्थ अच्छी होगी और आर्थिक स्थिति भी पहले से अच्छी होगी। आपके लिए लाभ के योग भी बन रहे हैं।

कर्क वालों की लाइफ में बड़ा बदलाव होगा। शनि आपकी संतान को अच्छा करेंगे। आपको शनि मीडियम फल देंगे। बहुत अधिक अच्छा फल शनि आपको नहीं दे रहे हैं।

शनि जयंती पर तुला राशि वालों को करियर के मामले में दिक्कत हो सकती है। अगर आपकी राशि वालों की लाइफ में दिक्कत आ रही हैं, तो उनकी परेशानियां भी शनि के प्रभाव के कारण कम हो जाएगीं। करियर में आपका प्रमोशन मिल सकता है। इस समय आपकी नौकरी देश से बाहर भी लग सकती है।

मकर राशि वालों की लाइफ में शनि अच्छे रहेंगे। दरअसल मकर राशि वालों से शनि की साढ़ेसाती जा चुकी है। आपकी लाइफ की दिक्कतें दूर होंगी। आपकी जॉब अच्छी चलेगी, शादी और संतान के योग हैं।

इन राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

शनि जयंती पर मेष, वृषभ, तुला, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वालों पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसेगी। नौकरी-व्यापार में अच्छी सफलता और लाभ शनिदेव दिलाएंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे कोई भी काम रुकेग नहीं। सुख-सुविधाओं में विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विदेश के मामलों में आपको लाभ मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here