महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही हिंसा… गोपालपुर गैंग रेप पर प्रियंका गांधी ने ओडिशा सरकार को घेरा

0
2
Oplus_131072

रवि प्रकाश जूनवाल
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को ओडिशा में 20 वर्षीय महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के बाद ओडिशा की भाजपा सरकार को आलोचना की और दावा किया कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ हिंसा हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रही है। पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय महिला के साथ ओडिशा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गोपालपुर समुद्र तट पर एक सुनसान जगह पर करीब 10 लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता एक निजी कॉलेज की स्नातक छात्रा है, जिसने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद गोपालपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।

पांच सालों में करीब 44,000 महिलाएं और बच्चे गायब >>>

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधीने एक्स पर हिंदी में लिखे एक पोस्ट में कहा कि ओडिशा के गोपालपुर में 10 लोगों द्वारा एक छात्रा के साथ की गई क्रूरता की निंदा करने के लिए कड़े शब्द भी पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा, ‘ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ हिंसा हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रही है। जिस राज्य के मुख्यमंत्री खुद स्वीकार करते हैं कि पिछले पांच सालों में करीब 44,000 महिलाएं और बच्चे गायब हुए है, वहां महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता न देना अपने आप में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार है।’ घटना रविवार रात की है, जब तीन अन्य महिलाओं के साथ एक निजी मेस में रहने वाली महिला अपने सहपाठी प्रेमी के साथ राजा उत्सव के अवसर पर समुद्र तट पर गई थी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि जब वे एक सुनसान जगह पर बैठे थे, तभी 10 लोगों का एक समूह उनके पास आया, उसके प्रेमी को पकड़ लिया और बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here