देश में कोरोना के 6483 सक्रिय केस, बीते 24 घंटे में 4 मौतें

0
2
Oplus_131072

रवि प्रकाश जूनवाल
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख

नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए वैरिएंट से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में 4 मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र में 2 और दिल्ली, केरल में 1-1 मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जनवरी 2025 से अब तक कोरोना से 113 की मौत हुई है। मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा केरल में 36 और महाराष्ट्र में 31 है। वहीं दिल्ली में भी 13 मौतें हुई हैं।

देश के 32 राज्य-केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना के 6483 सक्रिय केस है। सबसे ज्यादा केरल में 1384 मामाले हैं। गुजरात में 1105 और पश्चिम बंगाल में 747 सक्रिय केस हैं। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखकर सावधानी बरतने का निर्देश जारी किया है। प्रमुख स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी अस्पतालों को जरूरी दवाएं, पीपीई किट, जांच सुविधाएं, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, आईसीयू और वेंटिलेटर जैसी सुविधाओं को तैयार रखने को कहा है।

वहीं नगालैंड में कोरोना का पहला केस सामने आया। दीमापुर में केस दर्ज हुआ है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मरीज में हल्के लक्षण है और वह फिलहाल घर में आइसोलेशन में है। डॉक्टर उसकी कड़ी निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा कर्नाटक गुलबर्गा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने में 25 बेड का कोविड वार्ड बनाया गया है। इनमें से पांच-पांच बेड आईसीयू (वेंटिलेटर समेत), हाई डिपेंडेंसी यूनिट और पांच प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए हैं। बाकी 10 नॉर्मल बेड हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here