बंपर बरसात की बंपर खरीफ फसल :: बुआई 1092 लाख हेक्टेयर से ज़्यादा

0
12

रवि प्रकाश जूनवाल
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख
नई दिल्ली। इस वर्ष इंद्रदेव की मेहरवानी से पूरे भारत में अच्छी बारिश होने की सूचनाओं आ रही है। जहां एक तरफ खरीफ की फसल का बुआई का क्षेत्रफल एक तरफ बढ़ा है तो दूसरी तरफ अच्छी बारिश होने की वजह से खेतों में लहराती फसलें किसानों के चेहरों पर मुस्कान का रंग बिखेर रही है।


खरीफ फसल की बुआई 1092 लाख हेक्टेयर से ज़्यादा :-
भारत के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ फसलों में धान, श्री अन्न, तिलहन और गन्ना की बुआई सामान्य से अधिक हुई है। इस वर्ष खरीफ फसल की बुआई 1092 लाख हेक्टेयर से ज़्यादा हैं। पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान  393.57 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस वर्ष 409.50  लाख हेक्टेयर में चावल की खेती की गई।


दलहन की खेती :-
पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान  117.39 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस वर्ष  126.20 लाख हेक्टेयर में दलहन की खेती की गई।


श्रीअन्न/ मोटे अनाज की खेती :-
पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 181.74 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस वर्ष 188.72 लाख हेक्टेयर में श्रीअन्न/ मोटे अनाज की खेती की गई।
तिलहन की खेती :-
पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 189.44 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस वर्ष 192.40 लाख हेक्टेयर में तिलहन की खेती की गई।
गन्ना की खेती :-
पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 57.11 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस वर्ष 57.68 लाख हेक्टेयर में गन्ना की खेती की गई।
खरीफ फसलों के बुआई क्षेत्र की प्रगति रिपोर्ट  :-
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने 9 सितम्बर 2024 तक खरीफ फसलों के अंतर्गत बुआई क्षेत्र कवरेज की प्रगति जारी की है। जो इस प्रकार है :—
क्षेत्रफल : लाख हेक्टेयर में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here