अरविंद केजरीवाल शाम को 4:30 बजे देंगे इस्तीफा

0
5

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम साढ़े 4 बजे उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना से मिलेंगे। वह पद से इस्तीफा देंगे और मुख्यमंत्री के लिए नया नाम सौंपेंगे।
विधायक दल की बैठक :-
अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले आज सुबह 11:30 बजे केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होगी और सर्वसम्मति से फैसला लिया जाएगा।
कौन हो सकता है दिल्ली का नया मुख्यमंत्री :-
अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक बुलाई थी। इसमें सभी सीनियर नेता और सरकार के कैबिनेट मंत्री शामिल थे। केजरीवाल ने नए मुख्यमंत्री को लेकर वन-टु-वन चर्चा की। आतिशी, कैलाश गहलोत, गोपाल राय और सुनीता केजरीवाल में से कोई एक दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री बन सकता है।
केजरीवाल का अगला कदम क्या होगा :-
5 अक्टूबर को हरियाणा में वोटिंग है। राज्य में कांग्रेस से AAP का गठबंधन नहीं हुआ है। इसके बाद यहां सभी 90 सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशी उतारे हैं। केजरीवाल का पूरा फोकस अब हरियाणा में चुनाव प्रचार पर होगा। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भी केजरीवाल प्रचार कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here