भ्रष्टाचारी का खुला ऑफर :: घूस ले लो और मुझे छोड़ दो, लुगाई कर रही है करवा चौथ का व्रत

0
310
Oplus_131072


मीनेष चन्द्र मीना
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख

जयपुर। भ्रष्टाचार के मकडजाल में फंसा डॉक्टर मनीष अग्रवाल एसीबी को पहले तो लुगाई करवा चौथ का व्रत कर रही लुगाई का हवाला देकर घर जाने का तरीका अपनाया। वह तरीका काम नहीं आया तो एसीबी को ही घूस देने का खुला ऑफर दे डाला।



घर से 4.85 लाख रुपए कैश, जयपुर में 5 प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट और 1 बैंक लॉकर —

गौर तलब है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की गिरफ्त में आया घूसखोर डॉक्टर मनीष अग्रवाल करोड़ों की प्रॉपर्टी का मालिक है। एसीबी की सर्च कार्रवाई में उसके घर से 4.85 लाख रुपए कैश, जयपुर में 5 प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट और 1 बैंक लॉकर मिला है। इसके अलावा घूसखोर डॉक्टर के जयपुर में 1 फ्लैट, 3 मकान और 1 कृषि भूमि है। वहीं एसीबी की जांच में डॉ. मनीष अग्रवाल के दो-चार घोटालों की जानकारी सामने आई है। अब एसीबी की ओर से डॉ. मनीष अग्रवाल के कार्यकाल में जारी किए गए सभी टेंडर्स की जांच की जाएगी। एसीबी ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि यह तो ट्रैलर आया है, फिल्म तो बाकी है।



हेड कॉन्स्टेबल से कहा- जो चाहिए वो ले लो, लेकिन मुझे छोड़ दो –

एसीबी सूत्रों के अनुसार, एसएमएस अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. मनीष अग्रवाल को जब रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया तो वह गिड़गिड़ाने लगा। उसने एसीबी के हेड कॉन्स्टेबल से कहा- जो चाहिए वो ले लो, लेकिन मुझे छोड़ दो। घर पर मेरी लुगाई करवा चौथ का व्रत कर रही है।

जबकि एसीबी ने रिश्वतखोर डॉक्टर मनीष अग्रवाल और उसके सहयोगी जगत सिंह को शुक्रवार दोपहर में कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। डॉक्टर से पूछताछ जारी है।



डॉक्टर की लुगाई बोली मेरा करवा चौथ का व्रत है, पति को छोड़ दो –

एसीबी ने बैंक लॉकर खुलवाकर जांच करने के लिए कहा तो डॉक्टर की पत्नी ने करवा चौथ का व्रत होने की बात कहकर 1 दिन की मोहलत मांगी। लेकिन एसीबी टीम ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। डॉक्टर की पत्नी ने कहा- वे शनिवार को बैंक चलकर लॉकर खुलवाएंगी। अब शनिवार और रविवार को बैंक में छुट्टी होने के कारण लॉकर सोमवार को खोला जाएगा। इससे और भी बड़े खुलासा होने की संभावना है।

अब आने लगी है रिश्वतखोर डॉक्टर के खिलाफ नई शिकायतें –

आपको बता दे, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एसीबी को शुक्रवार को कुछ और शिकायतें मिली हैं, जिनकी एसीबी ने जांच शुरू कर दी है। एसीबी ने डॉक्टर के घर से मिले बैंक लॉकर की चाबी जब्त कर ली है।

घर पर 1 लाख रुपए घूस लेते ही हुआ गिरफ्तार –

एसीबी ने एसएमएस अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग के हेड और एसएमएस मेडिकल कॉलेज के एडिशनल प्रिंसिपल डॉक्टर मनीष अग्रवाल को उनके घर पर 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा था। एसीबी की टीम जब कार्रवाई करने पहुंची तो डॉ. मनीष का सहयोगी घूस की रकम उठाकर भागने लगा, लेकिन एसीबी ने घेर लिया।



डॉक्टर को पकड़ने का ऐसा बनाया था जाल –

घूसखोरी डॉक्टर बहुत बड़ा चालाक था इसलिए एसीबी ने अपने एक कॉन्स्टेबल को पहले ही मरीज बनाकर डॉक्टर के घर में संचालित क्लिनिक में बैठा रखा था। जगत सिंह ने एसीबी से खुद को घिरा देखा तो पड़ोस के प्लॉट में घूस के पैसे फेंक दिए। एसीबी की टीम ने रिश्वत की रकम को प्लॉट से बरामद कर लिया। पुलिस ने डॉक्टर के कर्मचारी जगत को भी गिरफ्तार कर लिया।

ब्रेन कॉइल सप्लाई करने वाली कंपनी के बिल पास करने की एवज में मांग रहा था घूस –

काबिले गौर है कि डॉ. मनीष अग्रवाल ब्रेन कॉइल सप्लाई करने वाली कंपनी के 12.50 लाख रुपए के बिल पास करने की एवज में घूस मांग रहा था। कुछ दिन पहले कंपनी प्रतिनिधि के कागज फेंकते हुए बोला था- साइन ऐसे ही थोड़े होते हैं। शाम को 7 बजे आकर घर मिलो। प्रतिनिधि ने दोबारा पूछा तो बोला- मेरी पर्सनैलिटी के हिसाब से वैल्यू लगाओ। इस पर कंपनी ने एसीबी में शिकायत दी। अब डॉक्टर की वैल्यू को दुनिया देख रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here