बंदर ने मचाया तांडव :: हमले में तीन लोग हुए जख्मी

0
211

मीनेश चन्द्र मीना
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख
बस्सी। जयपुर जिले के तहसील बस्सी के ग्राम भाजूपुरा में पागल बंदर का आंतक अब ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। बंदर के हमले से गांव के छोटे बच्चों के जख्मी किए जाने से लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। रविवार की शाम को भी पागल बंदर ने एक 8 वर्षीय बालक को काट लिया। इससे बालक लहूलुहान हो गया। बाद में परिजन उसे लेकर अस्पताल दौड़े और उपचार कराया।



प्रशासन बना धृतराष्ट्र >>>

गौर तलब है कि जख्मी हुए बंदर के आंतक से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने एसडीएम प्रशासन व पंचायत प्रशासन से बंदर को पकड़ कर आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की। ग्रामवासियों ने बताया कि गांव में पिछले कुछ दिनों से एक बंदर देखने को मिल रहा है। जो अब लोगों को काटने से नहीं चूक रहा। पिछले चार दिनों में बंदर ने गांव के ही तीन बच्चों को अपना शिकार बना लिया।

बंदर के हमले से यह लोग हुए घायल >>>

आपको बता दे, बंदर के काटे जाने से अंजली (17) पुत्री कैलाश शर्मा व किट्टू (6) पुत्र जीतू शर्मा को अपना शिकार बना लिया। वहीं रविवार को सोमदत्त (8) पुत्र सौरभ शर्मा छोटे बच्चों के साथ घर के समीप ही खेल रहा था। तभी एकाएक पेड़ से उतर कर आए बंदर ने सोमदत्त को काट लिया। बच्चों को काटे जाने की घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने मामले से पंचायत प्रशासन को अवगत कराया। बाद में ग्रामीणों ने बंदर को गांव से खदेडते को लेकर घेराबंदी की। लेकिन बंदर लोगों की नजरों से ओझल हो गया। आतंकी बंदर से कब निजात मिलेगी, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा बहरहाल लोगों ने प्रशासन की जानकारी में डाल दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here