6 से 14 अप्रैल तक भाजपा चलाएगी जनसंपर्क अभियान

0
110


रवि प्रकाश जूनवाल
हैलो सरकार ब्यूरो प्रमुख

जयपुर। डबल इंजन सरकार वाली सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अंबेडकर जयंती से पहले देशभर में बड़ा जनसंपर्क अभियान चलाएगी। अभियान के तहत पार्टी गांव-गांव और बस्तियों में पहुंचकर जनता से सम्पर्क करेगी।

गांव ढाणी तक पार्टी की ओर से होगा व्यापक कार्यक्रम >>>

गौरतलब है कि 7 से 14 अप्रैल तक शहर से गांव ढाणी तक पार्टी की ओर से व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इधर बीजेपी के स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराएंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद प्रदेश स्तर पर इस महाअभियान की तैयारियां शुरू कर दी है।



भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को >>>

आपको बता दें, विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को है। देशभर में हर साल कार्यकर्ता पार्टी का स्थापना दिवस मनाते हैं। वहीं इस बार 14 अप्रेल को संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती है। दोनों प्रमुख पर्वों तक बीजेपी नेतृत्व ने जनता से महा जनसम्पर्क अभियान की योजना बनाई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर व्यापक रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देशों के अनुसार 7 से 14 अप्रैल के बीच गांव-गांव और बस्तियों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पार्टी कार्यालयों पर सजावट, घर-घर फहराएंगे झंडा >>>

बीजेपी की 6 अप्रेल 1980 को स्थापना हुई थी। 6 अप्रेल को हर साल पार्टी नेता, पदाधिकारी कार्यकर्ता पार्टी का स्थापना दिवस मनाते हैं। इस बार तीन दिन 5 से 7 अप्रैल तक पार्टी के सभी मंडल, जिला तथा प्रदेश कार्यालय पर सजावट की जाएगी। पार्टी के सभी कार्यालयों पर 6 अप्रैल को पार्टी का ध्वज फहराने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी कार्यलय में कार्यक्रम के दौरान पार्टी की विकास यात्रा पर भाषण के साथ ही मिठाई भी बांटी जाएगी।

सभी कार्यकर्ताओं को अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराने तथा सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। 6 और 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक एवं सक्रीय सदस्यों को इकट्ठा होकर कार्यक्रम मनाने के लिए कहा गया है। 8 और 9 अप्रैल को सक्रीय सदस्यों के सम्मेलन आयोजित कर भाजपा संगठनात्मक विस्तार, चुनावी सफलता में जन समर्थन पर चर्चा की जाएगी। भारतीय राजनीति में बीजेपी की ओर से जाए गए प्रदर्शन, सेवा भाव, अंत्योदय, विकासोन्मुख राजनीति तथा राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वापरि रखने के निर्देश दिए हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के उल्लेखनीय और ऐतिहासिक कार्यों पर चर्चा के लिए कहा गया है।



7 अप्रैल से गांव बस्ती चलाे अभियान >>>

पार्टी की ओर से 7 से 12 अप्रैल के बीच गांव-बस्ती अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान में सभी पार्षद, पंचायत सदस्य से लेकर ऊपर स्तर तक के सभी जनप्रतिनिधियों सहित पार्टी के कार्यकर्ता प्रभावी रूप से भाग लेंगे। बड़ी विधानसभा क्षेत्र के कम से कम 50 बड़े गांव तथा छोटी विधानसभा के 10 बड़े गांव में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम >>>

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, समाज के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवी एवं गणमान्य व्यक्तियों से सम्पर्क कर उनका सम्मान किया जाएगा। केंद्र व एनडीए शासित प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से जनसम्पर्क किया जाएगा।

प्रदेश में टोलियां गठित, जिलों में तैयारी >>>

प्रदेश में महाअभियान और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए प्रदेश 4 सदस्यीय तथा जिला स्तर पर 3 सदस्यीय टोली गठित करने के निर्देश हैं। इस क्रम में राजस्थान में पार्टी स्थापना दिवस के लिए प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी की संयोजक में चार सदस्यीय टोली का गठन कर दिया गया है। पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रमों के लिए केंद्रीय स्तर पर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, जम्मू और कश्मीर के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना, तेलंगाना के पूर्व प्रदेश महासचिव प्रेमेंद्र रेड्डी, ओडिशा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती और झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार रॉय को समन्वय समिति में शामिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here